[ad_1]
नई दिल्ली. इंग्लैंड को (India vs England) भारत के खिलाफ विशाखापट्टनम में हुए दूसरे टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा. इस तरह सीरीज में 1-1 से बराबरी पर आ गई है. तीसरा टेस्ट राजकोट में खेला जाएगा. दूसरे मैच में हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन (Kevin Pietersen) अपने बल्लेबाजों से खुश नहीं हैं. उन्होंने कहा है कि इंग्लैंड के बल्लेबाज काफी जल्दबाजी कर रहे थे.
केविन पीटरसन ने जियो सिनेमा पर कहा “इंग्लैंड के बल्लेबाज जल्दी में थे और इसीलिए हम गेम हार गए. स्कोर उतना ज्यादा नहीं था. यदि कोई भी बल्लेबाज टिका रहता तो हमारी टीम गेम जीत जाती. ओली पोप हर गेंद पर सिंगल लेना या बाउंड्री लगाना चाह रहे थे और जो रूट के साथ भी ऐसा ही हुआ. रूट टेस्ट क्रिकेट के दिग्गज हैं, लेकिन उन्हें क्रीज पर टिके रहने की कोशिश करनी चाहिए थी. विकेट बल्लेबाजी के लिए अच्छा था लेकिन खिलाड़ी स्कोर बनाने के लिए ज्यादा देर तक टिक नहीं पाए.’
शुभमन गिल ने जड़ा शतक, तारीफ में उतरे सचिन तेंदुलकर तो फैंस बोले- दामाद जी के…
बता दें कि ओली पॉप और जो रूट ने पहली इनिंग में क्रमश: 23 और 5 रन बनाए. वहीं, दूसरी इनिंग में भी ओली पॉप 23 रन बनाकर ही आउट हो गए. जो रूट के बल्ले से 16 रन निकले. इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा रन जैक क्राउली ने बनाए थे. उन्होंने 132 गेंदों में 73 रनों की पारी खेली थी.
‘मैंने इंजेक्शन लेकर बैटिंग की…’ दूसरे टेस्ट में शतक ठोकने वाले खूंखार भारतीय खिलाड़ी ने किया खुलासा
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट रोजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशसन स्टेडियम में खेला जाएगा. टेस्ट मैच की शुरुआत 15 फरवरी से होगी जो 19 फरवरी तक चलेगी. सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबरी पर है. देखना होगा कि तीसरे टेस्ट में कौन सी टीम बाजी मारती है.
.
Tags: India Vs England, Joe Root, Kevin Pieterson
FIRST PUBLISHED : February 5, 2024, 19:42 IST
[ad_2]
Source link