Home World चीनी-ऑस्ट्रेलियाई ब्लॉगर को मिली ‘सस्पेंडेड डेथ’ की सजा, जानें कौन हैं यांग हेंगजुन?

चीनी-ऑस्ट्रेलियाई ब्लॉगर को मिली ‘सस्पेंडेड डेथ’ की सजा, जानें कौन हैं यांग हेंगजुन?

0
चीनी-ऑस्ट्रेलियाई ब्लॉगर को मिली ‘सस्पेंडेड डेथ’ की सजा, जानें कौन हैं यांग हेंगजुन?

[ad_1]

Chinese-Australian : ऑस्ट्रेलियाई-चीनी लेखक यांग हेंगजुन को चीन की एक अदालत ने ‘सस्पेंडेड डेथ’ की सजा सुनाई है. चीन के कानून के अनुसार जब किसी दोषी को सस्पेंडेट डेथ की सजा सुनायी जाती है तो इसका मतलब होता है कि उन्हें तुरंत मौत की सजा नहीं दी जाएगी, और दो साल का समय दिया जाएगा. ये संभव है कि दो साल में मौत की सजा को आजीवन कारावास में बदल दिया जाए. हेंगजुन के केस में भी माना जा रहा है कि दो साल बाद उनकी मौत की सजा को आजीवन कारावास में बदला जा सकता है.

 

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन का कहना है, कि यांग हेंगजुन को जासूसी का दोषी पाया गया है. दो साल की दंड़ के साथ मौत की सजा सुनाई गई है. ऐसी सजाओं को अक्सर दो साल के बाद आजीवन कारावास में बदल दिया जाता है. 

 

ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग ने एक बयान में कहा, कि “ऑस्ट्रेलियाई सरकार स्तब्ध है.  यह डॉ. यांग, उनके परिवार और समर्थकों सभी लोगों के लिए दुखद खबर है. चीन के राजनयिक और सरकारी सुरक्षा एजेंट रहे वांग एक राजनीतिक टिप्पणीकार और ऑस्ट्रेलिया में जासूसी उपन्यासों के लेखक बन गए थे, उन्हें 19 जनवरी, 2019 को पत्नी और किशोर सौतेली बेटी के साथ न्यूयॉर्क से दक्षिणी चीन के शहर गुआंगझू पहुंचने पर गिरफ्तार कर लिया गया था. 

 

वहीं बताया जा रहा है, कि मई 2021 में बंद कमरे में उन पर मुकदमा चलाया गया था. उनके मामले का खुलासा नहीं किया गया है. चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग का कहना है, कि अदालत ने यांग के प्रक्रियात्मक अधिकारों की रक्षा की है और ऑस्ट्रेलियाई पक्ष को सोमवार( 5 फरवरी) की सुनवाई में भाग लेने की व्यवस्था की.

 

कौन हैं यांग हेंगजुन?

58 साल के यांग हेंगजुन की पैदाइश चीन की है, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई नागरिक हैं. 2019 में चीन के गुआंगजौ हवाई अड्डे पर उन्हें गिरफ्तार किया गया था. इससे पहले यांग न्यूयॉर्क में काम कर रहे थे. यांग की गिरफ्तारी से चीन और ऑस्ट्रेलिया के बीच रिश्ते बिगड़ गए थे. 

 

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here