Home Sports ‘बुमराह चैंपियन खिलाड़ी हैं, यशस्वी जायसवाल को लंबा सफर तय करना है’

‘बुमराह चैंपियन खिलाड़ी हैं, यशस्वी जायसवाल को लंबा सफर तय करना है’

0
‘बुमराह चैंपियन खिलाड़ी हैं, यशस्वी जायसवाल को लंबा सफर तय करना है’

[ad_1]

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट मैच में रौंदने के बाद साथी खिलाड़ियों की जमकर प्रशंसा की है. रोहित ने मैच में 9 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को चैंपियन खिलाड़ी बताया जबकि डबल सेंचुरी जड़ने वाले युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल को बेहतरीन प्लेयर करार दिया. भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के दूसरे टेस्ट को 106 रन से जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली. जीत के बाद रोहित ने कहा कि इस मजबूत टीम के खिलाफ युवा खिलाड़ियों का ऐसा प्रदर्शन आत्मविश्वास बढ़ाने वाला है.

भारत ओर से रखे गए 399 रन का पीछा करते हुए इंग्लैंड (IND vs ENG) की टीम 292 रन पर ढेर हो गई. रोहित (Rohit Sharma) ने पहली पारी में दोहरा शतक जड़ने वाले युवा यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) और मैच में 9 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के प्रयासों की सराहना की. जीत के बाद रोहित ने बुमराह के बारे में कहा, ‘वह हमारे लिए एक चैंपियन खिलाड़ी है. वह पिछले कुछ समय से हमारे लिए यह काम कर रहा है. जब आप इस तरह का मैच जीतते हैं तो आपको समग्र प्रदर्शन को देखना होता है. हम जानते हैं कि इन परिस्थितियों में टेस्ट मैच जीतना आसान नहीं होगा, गेंदबाजों ने अपनी जिम्मेदारी अच्छे से निभाई.’

इंटरनेशनल क्रिकेट में किस भारतीय के नाम है सबसे ज्यादा विकेट? टॉप 5 में स्पिनर्स का जलवा, कुंबले के महारिकॉर्ड को किससे है खतरा

विकेटों का महारिकॉर्ड किसके नाम? इंटरनेशनल क्रिकेट में किसने किए सबसे ज्यादा शिकार, टॉप 5 में एक भारतीय शामिल

‘उसे लंबा सफर तय करना है’
पहली पारी में 209 रन बनाने वाले जायसवाल के बारे में उन्होंने कहा, ‘वह अच्छा खिलाड़ी है और अपने खेल को अच्छे से समझता है. उसे लंबा सफर तय करना है. जाहिर है कि यह एक विशेष पारी थी. उनके पास टीम को देने के लिए बहुत कुछ है, मुझे उम्मीद है कि वह विनम्र बना रहेगा.’ भारतीय कप्तान ने कहा कि यह पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी थी लेकिन कई बल्लेबाज अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके.

‘पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी थी’
बकौल रोहित शर्मा, ‘पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी थी. बहुत से बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत की लेकिन बड़ा स्कोर नहीं बना सके.’विराट कोहली, रविंद्र जडेजा की गैरमौजूदगी में इस भारतीय टीम में आठ खिलाड़ियों ऐसे थे जिसका टेस्ट में कुल अनुभव 68 मैच का था.

Tags: IND vs ENG, India Vs England, Jasprit Bumrah, Rohit sharma

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here