Home Sports मोहम्मद शमी को बेटी से जुदा होने का है कितना दर्द? हो गए भावुक, बोले- आजतक नहीं मिलने दिया..

मोहम्मद शमी को बेटी से जुदा होने का है कितना दर्द? हो गए भावुक, बोले- आजतक नहीं मिलने दिया..

0
मोहम्मद शमी को बेटी से जुदा होने का है कितना दर्द? हो गए भावुक, बोले- आजतक नहीं मिलने दिया..

[ad_1]

नई दिल्ली. टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी ने वर्ल्ड कप में अपनी गेंदबाजी से गर्दा उड़ा दिया. शमी इस वर्ल्ड कप में ही नहीं बल्कि 2019 वर्ल्ड कप में भी गुच्छों में विकेट लेते नजर आए थे. लेकिन यह वह दौर था जब शमी अपने निजी जिंदगी से सबसे ज्यादा परेशान रहे थे. शमी की पत्नी ने उनसे अलग होने का फैसला किया था. जिसके बाद बेटी की कस्टडी हसीन जहां को मिली. लेकिन अब न्यूज18 के चौपाल में मोहम्मद शमी से बेटी से अलग होने का दर्द छलका है.

मोहम्मद शमी ने बेटी को लेकर बताया, ‘मेरी उससे कभी-कभी बात होती है, जितनी वो करने देती हैं. मिलने तो आज तक नहीं दिया गया. मैं बस यही चाहता हूं कि उसकी पढ़ाई अच्छी रहे, उसकी लाइफ अच्छी रहे और उसकी हेल्थ अच्छी रहे. हम दोनों के बीच जो चल रहा है, उसका असर उसपर न आए. कौन पिता होगा जो अपनी फैमिली और अपने बच्चे को मिस नहीं करता. हमारे यहां का रूल है कि यहां महिलाओं को अधिक तरजीह दी जाती है. कई बार यह फायदेमंद होता है कई बार नहीं. लड़कों को ऐसा लगता है कि उन्होंने लड़का होकर बड़ा गुनाह कर दिया हो.’

Tags: Mohammed Shami, News18 India Chaupal, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here