Home Sports 3 भारतीय खिलाड़ी… जो अकेले अपने दम पर पलट सकते हैं सेमीफाइनल की बाजी

3 भारतीय खिलाड़ी… जो अकेले अपने दम पर पलट सकते हैं सेमीफाइनल की बाजी

0
3 भारतीय खिलाड़ी… जो अकेले अपने दम पर पलट सकते हैं सेमीफाइनल की बाजी

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारत बनाम साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल मंगलवार को
मुशीर खान, उदय सहरान और सैम्य पांडे पर रहेगी नजर

नई दिल्ली. अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्डकप अपने अंतिम पड़ाव की ओर अग्रसर है. पहला सेमीफाइनल भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मंगलवार (06 फरवरी) को बेनोनी में खेला जाएगा. इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें कमर कस चुकी हैं. उदय सहारन की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने अजेय रहते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया है. टीम में कई युवा खिलाड़ी ऐसे हैं जो अपनी बैटिंग और बॉलिंग के दम पर अकेले मैच का रुख पलटने की काबिलियत रखते हैं. सरफराज खान के छोटे भाई मुशीर खान के लिए यह टूर्नामेंट अभी तक शानदार रहा है वहीं कप्तान उदय शतक ठोक चुके हैं जबकि स्पिनर सौम्य पांडे सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों में तीसरे नंबर पर हैं.

मुशीर खान  (Musheer Khan) एक उभरते हुए मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज हैं. उनके बड़े भाई सरफराज खान (Sarfaraz Khan) को हाल में पहली बार नेशनल टीम में शामिल किया गया है. मुशीर को इस विश्व कप में जब जब मौके मिले हैं, उन्होंने उसे भुनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है. अंडर 19 विश्व कप 2024 में मुशीर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. वह 5 मैचों में 2 शतक और एक अर्धशतक के दम पर 334 रन बना चुके हैं. मुशीर से भारतीय टीम को सेमीफाइनल में ज्यादा उम्मीदें होंगी. यदि मुशीर का बल्ला साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल में चल निकला तो समझिए कि विपक्षी टीम मुश्किलों में घिर सकती है.

इंटरनेशनल क्रिकेट में किस भारतीय के नाम है सबसे ज्यादा विकेट? टॉप 5 में स्पिनर्स का जलवा, कुंबले के महारिकॉर्ड को किससे है खतरा

विकेटों का महारिकॉर्ड किसके नाम? इंटरनेशनल क्रिकेट में किसने किए सबसे ज्यादा शिकार, टॉप 5 में एक भारतीय शामिल

उदय कप्तानी और बैटिंग में लाजवाब रहे हैं
कप्तान उदय सहारन (Uday Saharan) के लिए भी मौजूदा टूर्नामेंट अभी तक शानदार रहा है. उदय इस टूर्नामेंट में 5 मैचों में 308 रन ठोक चुके हैं. उनके नाम एक शतक और एक अर्धशतक है. बल्लेबाजी के साथ साथ उदय की कप्तानी भी लाजवाब रही है. उन्होंने इस टूर्नामेंट में मोर्चे से टीम की अगुआई की है. कब किस बॉलर को अटैक पर लाना है और किस फील्डर को कहां खड़ा करना है अभी तक उदय इस मामले में 100 अंकों से पास हुए हैं.

सौम्य पांडेय 5 मैचों में 16 विकेट ले चुके हैं
सौम्य पांडेय (Saumy Pandey) के रूप में भारत के पास एक बेहतरीन बाएं हाथ का स्पिन गेंदबाज है जो अंडर 19 वर्ल्ड कप में अभी तक भारत का बेस्ट स्पिनर साबित हुआ है. सौम्य इस टूर्नामेंट में गेंद को फ्लाइट कराने में बिल्कुल भी नहीं डर रहे हैं. उनकी गेंदबाजी एक्शन बेहतरीन है. सौम्य इस टूर्नामेंट में अभी तक 5 मैचों में 16 विकेट ले चुके हैं. उन्हें टॉप पर पहुंचने के लिए सिर्फ 3 विकेट की दरकार है.

Tags: India under 19, Indian Cricket Team, South africa, Under 19 World Cup

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here