[ad_1]
Britain King Charles has Cancer: ब्रिटेन के राजा चार्ल्स III को कैंसर हो गया है. यह जानकारी बकिंघम पैलेस ने एक बयान जारी कर दी है. इस खबर के सामने आने के बाद उनके समर्थक सकते में हैं. बयान में फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि किंग चार्ल्स को किस प्रकार का कैंसर हुआ है. हालांकि कुछ दिनों पहले ही उनका प्रोस्टेट का ऑपरेशन हुआ था, लेकिन यह नहीं कहा जा सकता कि उन्हें प्रोस्टेट कैंसर ही है. यह ध्यान देने बात है कि किंग चार्ल्स के नाना, राजा जॉर्ज VI को भी कैंसर था और 1952 में उनकी मृत्यु भी लंग कैंसर से ही हुई थी.
.
[ad_2]
Source link