[ad_1]
नई दिल्ली. टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इन दिनों ब्रेक पर चल रहे हैं. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए उन्हें चुना गया था लेकिन वे निजी कारणों के चलते ब्रेक पर हैं. विराट के जिगरी दोस्त एबी डिविलियर्स ने भी अपडेट दिया कि अनुष्का शर्मा की प्रेगनेंसी के चलते वो ब्रेक पर हैं. लेकिन अब सभी के मन में यह सवाल है कि क्या इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में उनकी वापसी होगी या नहीं. इस सवाल पर टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.
राहुल द्रविड़ ने विराट की वापसी पर कहा, ‘मुझे लगता है कि आप यह सवाल सेलेक्टर से पूछे तो अच्छा होगा. वे इस सवाल का जवाब देने के लिए अच्छे होंगे. कुछ दिनों में टीम का ऐलान होगा. हम उनसे बात करेंगे और उनकी वापसी को लेकर पता करेंगे.’ बीसीसीआई ने इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट मुकाबलों के लिए टीम की घोषणा की थी. लेकिन अब दूसरे टेस्ट की समाप्ति के बाद जल्द ही बचे हुए तीन टेस्ट के स्क्वाड का ऐलान हो जाएगा.
क्या मोहम्मद शमी पर बनेगी फिल्म? कौन होगा एक्टर, जानिए भारतीय पेसर की जुबानी
टीम इंडिया ने सीरीज में की बराबरी
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की. पहले मुकाबले में भारतीय टीम को 28 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा था. लेकिन टीम इंडिया ने दूसरे टेस्ट में 106 रन से बड़ी जीत दर्ज की. इस मुकाबले में तीन खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया. जिसमें यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और जसप्रीत बुमराह शामिल हैं. प्लेयर ऑफ द मैच जसप्रीत बुमराह को चुना गया. उन्होंने पहली पारी में 6 जबकि दूसरी पारी में 3 विकेट अपने नाम किए.
.
Tags: India Vs England, Team india, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : February 5, 2024, 21:11 IST
[ad_2]
Source link