[ad_1]
09:24 AM, 05-Feb-2024
‘भ्रष्टाचार को प्राथमिकता दे रहा सत्ता पक्ष’
झारखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता अमर कुमार बौरी ने कहा वादे पूरे करने के बजाय, वे (सत्ता पक्ष) भ्रष्टाचार को प्राथमिकता दे रहे हैं। हम उम्मीद करते हैं कि वे (चंपई सोरेन) उन वादों को पूरा करेंगे, जिनके लिए जनता ने उन्हें चुना है। उनके विधायक हिरासत में है।
09:23 AM, 05-Feb-2024
’47 से कम नहीं होंगे’
फ्लोर टेस्ट पर जेएमएम महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा ‘आज फ्लोर टेस्ट होगा, 47 से कम नहीं होंगे।’
#WATCH रांची: झारखंड में आज होने वाले फ्लोर टेस्ट पर JMM महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा, ”आज फ्लोर टेस्ट होगा, (हमारे पास) 47(समर्थन के आंकड़े) से कम नहीं होंगे।” pic.twitter.com/4SZq3dwbMw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 5, 2024
08:50 AM, 05-Feb-2024
‘झारखंड को अपमानित होना पड़े’
विश्वास प्रस्ताव पर झारखंड भाजपा के प्रवक्ता प्रतुल साह देव ने कहा कि विश्वास प्रस्ताव का जो भी नतीजा रहे, लेकिन एक बात साफ है कि झारखंड हार चुका है। जिस तरह से झारखंड को देश और दुनिया के सामने अपमानित होना पड़ा, वह हैरान करने वाला है। एक सीएम 40 घंटे से ज्यादा समय तक लापता रहा और राज्य के शीर्ष अधिकारियों का भी उनसे कोई संपर्क नहीं था। राज्य की जनता को उसके हाल पर छोड़ दिया गया था। सीएम पर 70 हजार करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं और उनके इस्तीफे के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया।
#WATCH | Ranchi: On the Jharkhand floor test today, state BJP spokesperson Pratul Shah Deo says, “Whatsoever the result of the confidence motion, one thing is clear that Jharkhand has lost. The way Jharkhand was humiliated in front of the national and international community is… pic.twitter.com/aZNWJzH0bV
— ANI (@ANI) February 5, 2024
08:47 AM, 05-Feb-2024
झारखंड विधानसभा में क्या है सीटों का गणित
झामुमो और कांग्रेस ने फ्लोर टेस्ट के लिए व्हिप जारी किया है। 81 सीटों वाले सदन में एक सीट खाली है। सदन में बहुमत साबित करने के लिए 41 विधायकों का समर्थन चाहिए। झामुमो का दावा है कि उनके पास 48 विधायकों का समर्थन है। वहीं भाजपा सहयोगियों के पास 32 विधायक हैं।
08:16 AM, 05-Feb-2024
Jharkhand LIVE: चंपई सोरेन सरकार का विधानसभा में बहुमत परीक्षण आज, जानिए क्या है सीटों का गणित
फ्लोर टेस्ट से पहले किसी भी टूट-फूट से बचने के लिए सत्ताधारी गठबंधन ने अपने विधायकों को हैदराबाद के एक रिसॉर्ट में शिफ्ट कर दिया था। रविवार को इन विधायकों को रांची में वापसी हो चुकी है।
[ad_2]
Source link