Home Breaking News Pakistan: खैबर पख्तूनख्वा के पुलिस स्टेशन पर आतंकी हमला, 10 की मौत; अंधेरे का फायदा उठाकर आतंकवादी फरार

Pakistan: खैबर पख्तूनख्वा के पुलिस स्टेशन पर आतंकी हमला, 10 की मौत; अंधेरे का फायदा उठाकर आतंकवादी फरार

0
Pakistan: खैबर पख्तूनख्वा के पुलिस स्टेशन पर आतंकी हमला, 10 की मौत; अंधेरे का फायदा उठाकर आतंकवादी फरार

[ad_1]

Terrorist attack on police station several killed in Khyber Pakhtunkhwa Pakistan

आतंकवादी (सांकेतिक तस्वीर)
– फोटो : Social Media

विस्तार


पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में डेरा इस्माइल खान जिले के एक पुलिस स्टेशन में हमले के बाद कम सम कम दल पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। वहीं अन्य छह इस हमले में घायल भी हुए हैं। पुलिस के अनुसार, दरबान तहसील में सुबह तीन बजे के करीब कुछ आतंकियों ने भारी हथियार के साथ पुलिस स्टेशन पर हमला कर दिया। 

ग्रेनेड और गोलाबारी से हमला

पाकिस्तान की स्थानीय मीडिया के अनुसार, घायलों को डीएचक्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल अस्पताल में उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि आतंकियों ने पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड और भारी गोलाबारी से हमला किया। हालांकि, पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर ,सभी आतंकी फरार हो गए। इस हमले के बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। आतंकवादियों को ढूंढने के लिए तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है। 

आतंकवादी हमले में हो रही वृद्धि

स्थानीय अखबार ने हाल ही में बताया था कि पाकिस्तान में आतंकवादी हमले में वृद्धि देखी गई है। इस साल जनवरी में कम से कम 93 आतंकवादी हमले हुए जिसमें 90 लोग मारे गए और करीब 135 घायल हुए हैं। वहीं 15 व्यक्तियों के अपहरण का मामला भी सामने आया है। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here