[ad_1]

Parliament winter session
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
लोकसभा में मंगलवार को सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। दरअसल द्रमुक नेता टी आर बालू ने केंद्रीय राज्य मंत्री एल. मुरुगन पर निशाना साधते हुए कुछ टिप्पणी की। जिस पर भाजपा सांसदों ने कड़ी नाराजगी जताई। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी और संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने आरोप लगाया कि बालू ने मुरुगन के खिलाफ टिप्पणी करके पूरे दलित समाज का अपमान किया है। उन्होंने द्रमुक के वरिष्ठ नेता से माफी की मांग की।
टीआर बालू ने दी सफाई
संसद परिसर में मीडिया से बात करते हुए टीआर बालू ने कहा ‘संसद के लिए उपयुक्त नहीं है, ये कोई असंसदीय टिप्पणी नहीं है।’ डीएमके सांसद ए राजा ने बताया कि ‘मैंने गृह राज्य मंत्री से पूरक प्रश्न किया था कि क्या राष्ट्रीय आपदा फंड के तहत कोई पैसा जारी किया गया है। इस पर गृह राज्यमंत्री ने गैरजिम्मेदाराना जवाब दिया, जिससे हम थोड़ा नाराज थे। इसी बातचीत के दौरान टीआर बालू भी सवाल पूछना चाहते तो केंद्रीय राज्यमंत्री एल मुरुगन ने उन्हें रोक दिया, तो हमने कहा कि आप संसद सदस्य बनने के लिए उपयुक्त नहीं हैं क्योंकि आप राज्य के हितों के खिलाफ हैं।’
#WATCH | MoS and BJP MP L Murugan says, “DMK is unable to tolerate that a minister from a downtrodden community is a minister. This is why he used a derogatory and unparliamentary word to insult my community and me.” pic.twitter.com/eNnkPSw9Gc
— ANI (@ANI) February 6, 2024
[ad_2]
Source link