[ad_1]

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तस्वीर को शहद खिलाते भाजपा कार्यकर्ता
– फोटो : भाजयुमो
विस्तार
लोकसभा चुनाव से पहले नेताओं में जुबानी जंग तेज हो गई है। भाजपा के खिलाफ हमेशा से मुखर रहने वाली पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपनी कथित टिप्पणियों को लेकर सियासी बवाल में फंसती नजर आ रही हैं। दरअसल, भाजपा समर्थकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी की एक तस्वीर को प्रतीकात्मक रूप से शहद खिलाया और उनके खिलाफ रोष व्यक्त किया। गौरतलब है, केंद्र के खिलाफ धरने पर बैठीं ममता ने हाल ही में जमकर अपना गुस्सा निकाला था।
इसी को लेकर कोलकाता में भाजपा की युवा शाखा ने एक रैली निकाली। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने बंगाली भाषा की समृद्धि की याद दिलाने के लिए 19 वीं सदी के एक सांस्कृतिक आइकन ईश्वरचंद्र विद्यासागर द्वारा लिखित एक लोकप्रिय गीत ‘बर्नपरिचय’ की प्रतियां भी ले रखी थीं।
विद्यासागर जैसे दिग्गजों के आदर्शों के भी खिलाफ
युवा नेता इंद्रनील खान ने पत्रकारों से कहा, ‘मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जिस तरह पीएम मोदी जैसे सम्मानित नेता के बारे में बात की है, हम उसकी निंदा करते हैं। यह बंगाल की संस्कृति और हमारी विरासत के खिलाफ है।’ उन्होंने कहा कि यह विद्यासागर जैसे दिग्गजों के आदर्शों के भी खिलाफ है, जिन्होंने बंगालियों को समृद्ध भाषा से परिचित कराने के लिए ‘बर्नपरिचय’ की शुरुआत की थी। इसलिए हम मुख्यमंत्री के फोटो को शहद खिला रहे हैं।
[ad_2]
Source link