Home Breaking News US: ट्रंप बने राष्ट्रपति तो कौन होगा उपराष्ट्रपति पद के लिए उनकी पसंद? रिपब्लिकन नेता ने किया खुलासा, जानें

US: ट्रंप बने राष्ट्रपति तो कौन होगा उपराष्ट्रपति पद के लिए उनकी पसंद? रिपब्लिकन नेता ने किया खुलासा, जानें

0
US: ट्रंप बने राष्ट्रपति तो कौन होगा उपराष्ट्रपति पद के लिए उनकी पसंद? रिपब्लिकन नेता ने किया खुलासा, जानें

[ad_1]

Donald Trump Mentions These Names When Asked About Vice Presidential Picks

डोनाल्ड ट्रंप (फाइल)
– फोटो : Social Media

विस्तार


अमेरिका में एक बार फिर रिपब्लिकन पार्टी से उम्मीदवार पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप होंगे। आयोवा कॉकस में शानदार जीत के बाद उनकी दावेदारी और पुख्ता हो गई है। ऐसे में अब सवाल उठ रहा है कि अगर ट्रंप 2024 में राष्ट्रपति चुने जाते हैं तो उपराष्ट्रपति कौन होगा। इस बीच, पूर्व राष्ट्रपति ने उपराष्ट्रपति पद के लिए सीनेटर टिम स्कॉट और गवर्नर क्रिस्टी नोएम का नाम लेकर अफवाहों को हवा दी है।

अभी नहीं चुना…

जब एक इंटरव्यू में ट्रंप से जब पूछा गया कि वह उपराष्ट्रपति पद के लिए अपनी पसंद कब  बताएंगे, इस पर उन्होंने कहा कि फिलहाल कुछ समय तो नहीं। लेकिन बहुत सारे अच्छे लोग है। ट्रंप के जवाब पर पत्रकार ने आगे सवाल किया कि क्या अभी तक आपने एक को चुना नहीं है? इस पर पूर्व राष्ट्रपति ने कहा, ‘मैंने अभी चुनाव नहीं किया है और इसके पीछे कोई कारण नहीं है।’

हर किसी से कर रहे बात

हालांकि, इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि वह हर किसी से बात कर रहे हैं। इस दौरान यह भी खुलासा किया कि उन्होंने हाल ही में स्कॉट के साथ बात की थी। बता दें, स्कॉट ने पिछले साल राष्ट्रपति पद के लिए अपना नामांकन वापस ले लिया था और फिर ट्रंप का समर्थन किया था।

ट्रंप ने कहा, ‘मैंने उसे फोन किया और कहा कि आप मेरे लिए बहुत अच्छे और बेहतर उम्मीदवार हैं, जितना आप अपने लिए थे।’ उन्होंने आगे कहा, ‘जब मैंने टिम को देखा तो वह ठीक था, वह अच्छा था, लेकिन वह बहुत कम महत्वपूर्ण था। मैंने पिछले हफ्ते उन्हें मेरा बचाव करते हुए देखा। वह मेरे लिए लड़ रहे थे।’

इस नाम पर भी चर्चा

इसके बाद, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ने आगे कहा कि नोएम उनके साथ हमेशा खड़ी रहीं। वह उन्हें कभी चुनौती नहीं देंगी क्योंकि वह कभी भी हरा नहीं सकती हैं। द हिल के अनुसार, स्कॉट और नोएम के नाम हाल ही में कुछ अन्य लोगों के साथ चर्चाओं में रहे हैं।

क्रिस्टी नोएम, साउथ डकोटा की गवर्नर

क्रिस्टी नोएम अमेरिका में उतनी प्रसिद्ध नहीं हैं, लेकिन वह ट्रंप की सबसे वफादार साथी हैं। उन्होंने पहले ही ट्रंप का समर्थन किया है। राजनीतिक रूप से ट्रंप और नोएम सामाजिक मुद्दों पर एक जैसी सोच रखते हैं। नोएम ने अपने राज्य में सख्त गर्भपात कानून लागू किया हुआ है। हालांकि, एक गवर्नर के रूप में नोएम ने यूक्रेन की सहायता पर कभी मतदान नहीं किया। उन्होंने इसे ‘यूरोप की लड़ाई, हमारी नहीं’ कहा है। 

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here