Home Sports इंग्लैंड से किसने छीना दूसरा टेस्ट, पूर्व इंग्लिश कप्तान ने बताया उसका नाम

इंग्लैंड से किसने छीना दूसरा टेस्ट, पूर्व इंग्लिश कप्तान ने बताया उसका नाम

0
इंग्लैंड से किसने छीना दूसरा टेस्ट, पूर्व इंग्लिश कप्तान ने बताया उसका नाम

[ad_1]

लंदन. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने कहा कि भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में जसप्रीत बुमराह की जादुई स्पैल ने बड़ा अंतर पैदा किया. इस चीज का मेहमान टीम के बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं था. सभी प्रारूपों में भारत के पसंदीदा गेंदबाज बुमराह के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने 106 रन की जीत के साथ पांच मैचों की सीरीज में शानदार वापसी की.

इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज का पहला मैच हारने के बाद भारत ने जोरदार वापसी करते हुए दूसरा मुकाबला जीता और बराबरी हासिल की. भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड की पहली पारी में रिवर्स स्विंग का शानदार नजारा पेश करते हुए छह विकेट चटकाए. इसके बाद दूसरी पारी में उन्हें तीन सफलता मिली. बुमराह ने इस मैच में 91 रन देकर नौ विकेट लिए.

हुसैन ने ‘स्काई स्पोर्ट्स’ के अपने कॉलम में लिखा, ‘‘ मुझे लगता है कि दोनों टीमों के बीच में बुमराह की जादुई गेंदबाजी ने बड़ा अंतर पैदा किया था. उन्हें आज (सोमवार) तीन विकेट मिले, लेकिन पहली पारी में उन्होंने अविश्वसनीय स्पैड डाल कर 45 रन पर छह विकेट लिए थे. इससे इंग्लैंड की टीम सपाट पिच पर 253 रन पर आउट हो गई’’

विशाखापत्तनम में भारत की जीत में बुमराह की गेंदबाजी और युवा यशस्वी जयसवाल (209 रन) का पहली पारी में दोहरा शतक मुख्य आकर्षण थे. हुसैन का मानना है कि इंग्लैंड के बल्लेबाजों के पास बुमराह की इस गेंदबाजी का कोई जवाब नहीं था. उन्होंने कहा, ‘‘कभी-कभी आप अपनी टीम के प्रति आलोचनात्मक हो सकते हैं, अपने प्रदर्शन को देखकर कह सकते हैं, ‘हम इससे बेहतर क्या कर सकते थे?’ लेकिन कभी-कभी आपको प्रतिद्वंद्वी टीम का सम्मान करना पड़ता है और कहना पड़ता है कि उनकी प्रतिभा ने उन्हें प्रभावित किया है.’’

हुसैन ने कहा, ‘‘बिल्कुल वैसा ही हुआ. इंग्लैंड की पहली पारी में बुमराह का वह स्पैल शानदार था. रिवर्स स्विंग, अपने थोड़े अपरंपरागत एक्शन के साथ और जिस तरह से वह ऑफ साइड की ओर झुकते हैं उससे अच्छा कोण बनता है.’’

Tags: India Vs England, Jasprit Bumrah, Nasser Hussain

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here