[ad_1]
नई दिल्ली. जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को मौजूदा समय में क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट का दुनिया का सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज माना जा सकता है. गेंद नई हो या पुरानी, दोनों से ही विकेट लेने में उन्हें महारत है. टीम के कप्तान को जब भी विकेट की जरूरत होती है, ‘जस्सी’ उनके लिए ट्रंप कार्ड होते हैं. बुमराह ने विशाखापट्टनम की सपाट विकेट पर शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए दिखाया कि अपने कप्तान के लिए वे क्यों इतने जरूरी हैं? सपाट विकेट पर उनकी गेंदबाजी के आगे इंग्लैंड के बल्लेबाज बेबस नजर आए.
बेशक विशाखापट्टनम टेस्ट में यशस्वी जायसवाल ने दोहरा शतक और शुभमन गिल ने शतक लगाया लेकिन आखिर में यह बुमराह की गेंदबाजी ही थी जिसने बड़ा फर्क पैदा कर भारत के लिए जीत की राह बनाई. मैच में 9 विकेट हासिल करते हुए जस्सी प्लेयर ऑफ द मैच रहे. इस दौरान उन्होंने 34 टेस्ट में 150 विकेट का माइलस्टोन भी हासिल किया. वैसे स्पोर्ट्स एंकर संजना गणेशन (Sanjana Ganeshan) से डेट करने के बाद 2021 में शादी रचाने वाले बुमराह बॉलिंग के दौरान जितने अग्रेसिव दिखते हैं, वास्तविक जीवन में उतने ही शांत हैं.

‘मुझे लगता था संजना घमंडी है’
जसप्रीत और संजना की लव स्टोरी इंट्रेस्टिंग है. जसप्रीत ने एक इंटरव्यू में बताया था, ‘हम दोनों काफी समय तक एक-दूसरे से बात नहीं करते थे क्योंकि मुझे लगता था कि संजना घमंडी (Arrogant) है. मजे की बात यह है कि उसकी भी मेरे बारे में ऐसी ही राय थी.’ वैसे संजना 2023-2014 के आईपीएल सीजन में जसप्रीत का इंटरव्यू कर चुकी थीं. साथी क्रिकेटर दिनेश कार्तिक के साथ बातचीत में बुमराह ने बताया था, ‘मैंने उसे कई बार देखा था लेकिन हमारी एक-दूसरे को लेकर एक जैसी धारणा थी, इसलिए बात नहीं करते थे. जब संजना वर्ल्डकप 2019 को कवर करने के लिए इंग्लैंड में थी तब मैंने पहली बार उससे बात की थी. जल्द ही हम दोस्त बन गए और खूब बातचीत होने लगी.’
‘सूर्या’ के करियर में देविशा का खास रोल, ‘360 डिग्री प्लेयर’ की लवस्टोरी
वर्ल्डकप 2019 के दौरान बने थे दोस्त

यह दोस्ती जल्द ही प्यार में तब्दील हुई और डेढ़ साल के अधिक तक डेट करने के बाद दोनों ने मार्च 2021 में शादी कर ली. जसप्रीत सिख हैं जबकि संजना दक्षिण भारतीय. ऐसे में गोवा में इन दोनों का विवाह जहां सिख रीतिरिवाज से हुआ वहीं हल्दी समारोह में दक्षिण भारतीय परंपराओं का टच था. जसप्रीत अब अपने आप को खुशकिस्मत समझते हैं कि संजना उनकी जिंदगी में आईं.
मजहब की दीवार बनी थी अड़चन, ‘चक दे इंडिया’ गर्ल ने ‘जेड’ को किया था ‘बोल्ड’
‘संजना को खेल की है समझ, इससे मुझे मिलती है मदद’

जसप्रीत बुमराह ने कहा, ‘क्रिकेट प्रजेंटर होने के कारण संजना खेल को अच्छे से समझती है. वह समझती है कि खिलाड़ी किस तरह के दौर से गुजरता है. ऐसे में जब चीजें ठीक नहीं चल रही होती हैं तो हमारे बीच लंबी बातचीत होती है. इससे मुझे दबाव से उबरने में मदद मिलती है. क्रिकेट खेलने और लंबे टूर के दौरान अब पत्नी मेरे साथ होती है. इससे खेल के बाद मूड चेंज करने में मदद मिलती है. यह सब बातें मेरे लिए काफी मददगार रहीं हैं. हमारी रिलेशनशिप जिस तरह से आगे बढ़ी हैं, उससे मैं बेहद खुश हूं.’
अश्विन की ‘फिरकी’ का जादू, क्रिकेट से कमाई शोहरत और दौलत, जीते हैं रॉयल लाइफ
उम्र में जसप्रीत से दो साल बड़ी हैं संजना

4 सितंबर 2023 को जसप्रीत एक प्यारे से बेटे के पिता बने हैं जिसका नाम बुमराह दंपति ने अंगद रखा है. X पर बेटे के जन्म की खुशी फैंस के साथ शेयर करते हुए बुमराह ने लिखा था, ‘हमारा छोटा परिवार बड़ा हो गया है. हमारा दिल जितना हमने कभी सोचा था उससे कहीं अधिक भरा हुआ है! हमने बेटे, अंगद जसप्रीत बुमराह का दुनिया में स्वागत किया है.’ मजे की बात यह है कि संजना उम्र में जसप्रीत से करीब दो साल बड़ी हैं. उनका जन्म 6 मई 1991 को पुणे में हुआ जबकि जसप्रीत का 6 दिसंबर 1993 को. संजना ने करियर मॉडल के रूप में प्रारंभ किया था. वर्ष 2014 के Miss India Pageant में उन्होंने शिरकत की थी और फाइनलिस्ट रही थीं. MTV के शो स्पोर्ट्सविला में भी वे नजर आ चुकी हैं .
पहले ओवर में विकेट, डेब्यू टेस्ट में शतक.. पिता के कारनामे को बेटों ने दोहराकर कमाया नाम
पिता के निधन के बाद मां ने की जसप्रीत की देखभाल

दूसरी ओर, अहमदाबाद में सिख परिवार में जन्मे जसप्रीत ने 5 वर्ष की उम्र में ही पिता को खो दिया था. टीचर मां की देखरेख में वे बड़े हुए. जसप्रीत क्रिकेट को लेकर बचपन से ही जुनूनी थे लेकिन शुरुआती कुछ वर्ष उनके लिए मुश्किल भरे रहे. यह वक्त ऐसा था जब उनको एक जोड़ी जूते तक खरीदने के लिए संघर्ष करना पड़ता था. अपने बचपन के संघर्ष को बयां करते हुए जसप्रीत ने बताया था, ‘उस समय मेरे पास एक जोड़ी जूते और टी-शर्ट होती थी और उस टी-शर्ट को मुझे रोज धोना पड़ता था.’
5 भारतीय क्रिकेटर, जिन्होंने की 2-2 शादियां, करियर की पीक पर की शादी रही नाकाम
इंजुरी से प्रभावित रहा है करियर

बुमराह ने जनवरी 2016 में ऑस्ट्रेलिया में वनडे और टी20 डेब्यू किया. दोनों फॉर्मेट के अपने पहले मैच में ही वे अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब रहे, हालांकि इसके बावजूद टेस्ट खेलने के लिए उन्हें करीब दो साल इंतजार करना पड़ा. जनवरी 2018 में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में टेस्ट डेब्यू किया. बुमराह ने अब तक 34 टेस्ट, 89 वनडे और 62 टी20I खेले हैं. टेस्ट में वे 20.19 के औसत से 155, वनडे में 23.55 के औसत से 149 और टी20I में 19.66 के औसत से 74 विकेट ले चुके हैं. आम बॉलर से अलग एक्शन और बेहद सटीक होना बुमराह की कामयाबी का कारण माना जाता है. हालांकि इस एक्शन के कारण उनकी बॉडी पर काफी लोड भी पड़ता है और वे बार-बार चोटिल हो जाते हैं.
.
Tags: Cricket, Jasprit Bumrah, Jasprit bumrah sanjana ganesan, Jasprit Bumrah wedding, Off The Field, Sanjana Ganesan, Valentine Day
FIRST PUBLISHED : February 6, 2024, 09:26 IST
[ad_2]
Source link