Home Sports 6 मैच में 6 सेंचुरी, द.अफ्रीका के खिलाफ कोहली के विरोधी ने बल्ले से मचाई तबाही

6 मैच में 6 सेंचुरी, द.अफ्रीका के खिलाफ कोहली के विरोधी ने बल्ले से मचाई तबाही

0
6 मैच में 6 सेंचुरी, द.अफ्रीका के खिलाफ कोहली के विरोधी ने बल्ले से मचाई तबाही

[ad_1]

नई दिल्ली. टेस्ट क्रिकेट में इन दिनों शतकों की बौछार करने वाले न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही दो मैचों सीरीज के पहले टेस्ट में उन्होंने लगातार दूसरी पारी में सेंचुरी ठोक डाली. मैच के तीसरे दिन मेजबान टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 528 रन की विशाल बढ़त हासिल की. पहली पारी में 511 रन बनाने के बाद न्यूजीलैंड ने मेहमान टीम को 162 रन पर ढेर कर दिया था.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड ने पकड़ पूरी तरह से मजबूत कर ली है. टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम ने पहली पारी रचिन रवींद्र की डबल सेंचुरी और केन विलियमसन के शतक की बदौलत में 511 रन बनाए थे. दूसरी पारी में भी केन का बल्ला चला और टीम ने 4 विकेट पर 179 रन बनाते हुए बढ़त को 528 रन तक पहुंचा दिया. पूर्व कप्तान का बल्ला लगातार रन बरसा रहा है पिछले 6 टेस्ट में वह 6 शतक जमा चुके हैं.

केन विलियमसन ने बनाया कीर्तिमान
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ने महज 170 पारियों में ही टेस्ट क्रिकेट में 31 शतक ठोक डाले हैं. इस मुकाम तक पहुंचने में उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ा जिनके 170 पारियों के बाद 27 शतक ही थे. वहीं स्टीव स्मिथ की बराबरी कर ली. सचिन तेंदुलकर लिस्ट में सबसे उपर हैं और 31 शतक महज 165 पारियों में ही जमा दिए थे.

6 टेस्ट में छह शतक
केन विलियमसन ने पिछले 6 टेस्ट मैच में शतकों का अंबार लगा दिया है. उन्होंने इस दौरान कुल 6 शतकीय पारी खेली है जिसमें से एक में स्कोर दोहरा शतक बनाया था. पिछले 6 टेस्ट मैच में उन्होंने 132, 121, 215, 104, 118 और 109 रन की पारी खेली है.

Tags: Kane williamson, Sachin tendulkar, Steve Smith

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here