Home Breaking News Esha Deol Bharat Takhtani: अभिनेत्री ईशा देओल और भरत तख्तानी हुए अलग, शादी के 12 साल बाद टूटा रिश्ता

Esha Deol Bharat Takhtani: अभिनेत्री ईशा देओल और भरत तख्तानी हुए अलग, शादी के 12 साल बाद टूटा रिश्ता

0
Esha Deol Bharat Takhtani: अभिनेत्री ईशा देओल और भरत तख्तानी हुए अलग, शादी के 12 साल बाद टूटा रिश्ता

[ad_1]

ईशा देओल इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्रियों में से एक है। दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा ने साल 2002 में बॉलीवुड में डेब्यू किया हालांकि वे अपने माता-पिता या फिर भाईयों की तरह हिंदी सिनेमा में नाम नहीं बना पाई। कुछ सालों की डेटिंग के बाद उन्होंने बिजनेसमैन भरत तख्तानी से 29 जून 2012 को शादी कर ली। अब खबर आ रही है कि अपनी शादी के 12 साल ईशा और भरत ने अलग होने का फैसला किया है। 

 




मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईशा और भरत ने एक नोट शेयर कर इसकी जानकारी दी है। रिपोर्टेस की माने तो उन्होंने कहा, ‘हमने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। हमारे जीवन में इस बदलाव के बाद हमारे दोनों बच्चों का हित सबसे महत्वपूर्ण रहेगा’।


भरत और ईशा की मुलाकात एक स्कूल कॉम्पिटिशन के दौरान हुई थी। एक साक्षात्कार में ईशा ने अपनी लव स्टोरी के बारे में बताते हुए कहा था,”मैं जमनाबाई नरसी स्कूल में थी और भरत बांद्रा में लर्नर्स एकेडमी में पढ़ाई कर रहे थे। लर्नर्स एकेडमी में सारे हैंडसम लड़के होते है। हम दोनों कैस्केड इंटर स्कूल कॉम्पिटिशन में मिले थे। इस कॉम्पिटिशन की मेजबानी मेरे स्कूल ने की थी’।

Rashmika Mandanna: ‘मैं इस पर विचार कर रही…’, ‘एनिमल’ की सफलता के बाद फीस बढ़ाने की खबरों पर बोलीं रश्मिका




[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here