Home Sports IND vs ENG: दूसरे टेस्ट में जीत भी नहीं आई रास, दिग्गज ने भारत की बैटिंग पर उठाए सवाल

IND vs ENG: दूसरे टेस्ट में जीत भी नहीं आई रास, दिग्गज ने भारत की बैटिंग पर उठाए सवाल

0
IND vs ENG: दूसरे टेस्ट में जीत भी नहीं आई रास, दिग्गज ने भारत की बैटिंग पर उठाए सवाल

[ad_1]

नई दिल्ली. इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने दूसरे टेस्ट में 106 रन से बड़ी जीत दर्ज की. इस मुकाबले के बाद 5 टेस्ट की सीरीज में दोनों टीमों ने 1-1 से बराबरी कर ली है. दूसरे टेस्ट में भी मेहमानों ने टीम इंडिया को शानदार अंदाज में टक्कर दी. लेकिन भारत के 4 महारथियों के सामने अंत में इंग्लिश टीम ने घुटने टेक दिए. भारत की यह जीत टीम इंडिया के पूर्व स्टार गेंदबाज जहीर खान को रास नहीं आई है. उन्होंने टीम की बल्लेबाजी पर सवाल खड़े कर इंग्लैंड का उदाहरण दिया है.

जहीर खान ने मैच के बाद कहा, ‘जब आप टीम पर नजर डालते हैं तो कुछ चिंताएं होती हैं. बैटिंग एक ऐसी चीज है जिस पर चर्चा होनी चाहिए. क्योंकि इन परिस्थितियों में इस तरह की सतह पर हमने भारत को अच्छा प्रदर्शन करते देखा है. आप इंग्लैंड की दूसरी पारी को देखें तो केवल एक हाफ सेंचुरी दिखती है और वे फिर भी 300 के करीब पहुंचने में कामयाब हुए. सामूहिक प्रयास ये कर सकता है, हमने यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल से दो शानदार पारियां देखी हैं. अभी बहुत काम किया जाना बाकी है.’

बैटिंग में 2 प्लेयर्स रहे दमदार

इंग्लैंड के सामने टीम इंडिया की बल्लेबाजी नाजुक नजर आई. टीम इंडिया की तरफ से सिर्फ दो खिलाड़ियों के बल्ले से शानदार पारियां देखने को मिली. पहले टीम के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने बल्ले का दम दिखाया और डबल सेंचुरी ठोक दी. इसके बाद दूसरी पारी में शुभमन गिल के शतक की बदौलत भारतीय टीम अच्छा स्कोर खड़ा करने में कामयाब साबित हुई. पहली पारी में जायसवाल को छोड़ कोई भी बल्लेबाज 35 का आंकड़ा भी नहीं पार कर सका. वहीं, दूसरी पारी में गिल के शतक के अलावा सिर्फ अक्षर पटेल ने 45 रन की पारी खेली.

केन विलियमसन ने रचा इतिहास, एक ही मैच में जमाया 2 शतक, तोड़ चुके हैं डॉन ब्रैडमैन का रिकॉर्ड

भारतीय टीम की तरफ से दूसरे टेस्ट में गेंदबाजों से बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला. जसप्रीत बुमराह ने इस मुकाबले में कुल 9 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा अश्विन ने भी कमाल की गेंदबाजी की. अब दोनों टीमें तीसरे मुकाबले में 15 जनवरी को राजकोट में एक-दूसरे को टक्कर देंगी.

Tags: India Vs England, Team india, Zaheer Khan

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here