[ad_1]

लाल सलाम
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या के निर्देशन में बनी फिल्म ‘लाल सलाम’ की रिलीज को कुछ दिन ही शेष बचे हैं। ये फिल्म अगले महीने दस्तक देगी। हाल ही में, मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस फिल्म में विक्रांत और विष्णु लीड रोल में हैं। रजनीकांत भी अपनी बेटी की फिल्म में कैमियो रोल में नजर आएंगे।
लाल सलाम का ट्रेलर जारी
ट्रेलर तमिल भाषा में जारी किया गया था जो कि क्रिकेट ड्रामा के साथ धर्म, राजनीति और सत्ता जैसे विषयों के इर्द-गिर्द घूमता है। फिल्म में मुख्य कलाकार विक्रांत और विष्णु विशाल क्रिकेटर की भूमिका में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव की भी झलक देखने को मिलती है। ऐश्वर्या रजनीकांत द्वारा निर्देशित, यह फिल्म लाइका प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित और ए सुबास्करन द्वारा प्रस्तुत की गई है।
फिल्म में कैमियो रोल में दिखेंगे कपिल देव
फिल्म में रजनीकांत मोइदीन भाई के किरदार में नजर आएंगे और पहले पोस्टर के मुताबिक यह फिल्म क्रिकेट और दोस्ती के इर्द-गिर्द घूमेगी। फिल्म का संगीत ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान ने तैयार किया है। यह तमिल, तेलुगु, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्माण पिछले साल मार्च में शुरू हुआ था और शूटिंग मुंबई, चेन्नई और पुडुचेरी में हुई थी। पिछले साल सेट से रजनीकांत और कपिल देव की एक तस्वीर भी ऑनलाइन सामने आई थी और अपने पोस्ट में अभिनेता ने कहा था कि महान क्रिकेटर के साथ काम करना उनका सौभाग्य है।
इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
यह फिल्म ऐश्वर्या रजनीकांत द्वारा निर्देशित है और 9 फरवरी, 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है। आगामी स्पोर्ट्स ड्रामा पहले पोंगल के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। फैंस को भी फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।
[ad_2]
Source link