[ad_1]
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग के नए सीजन में मुंबई इंडियंस नए कप्तान के साथ खेलने उतरने वाली है. टीम के कप्तानी की जिम्मेदारी IPL 2024 में हार्दिक पंड्या के हाथों में होगी. मुंबई इंडियंस के कोच ने कहा है कि ये अच्छा डिसिजन है. हमें इमोशनल नहीं होना चाहिए. इसके अलावा उन्होंने रोहित शर्मा को भी लेकर कुछ कहा. उन्होंने एक वीडियो में ऐसा कहा है. जिसको देखते ही रोहित शर्मा की वाइफ रितिका सजदेह गुस्सा हो गई और उन्होंने इस पर कॉमेंट किया.
दरअसल, मार्क बाउचर ने स्मैश स्पोर्ट्स पॉडकास्ट पर बात करते हुए कहा था कि मुझे लगता है कि मुंबई इंडियंस का ये बढ़िया फैसला है. मुझे लगता है कि अब रोहित शर्मा के भीतर से एक असली खिलाड़ी देखने को मिलेगा. “एक बात जो मैंने रोहित से सीखी वह यह है कि वह एक शानदार लड़का है.”
Ritika Sajdeh comments under a interview of Mark Boucher explaining why Hardik Pandya was made the captain of Mumbai Indians. pic.twitter.com/OwlY4zf0Md
— Ayush (@vkkings077) February 6, 2024
मार्क ने आगे कहा था, “मेरा मतलब है कि वह लंबे समय से कप्तानी कर रहा है और उसने मुंबई इंडियंस के लिए वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया है. अब वह टीम इंडिया के लिए भी कप्तानी करते हैं. पिछले कुछ सीज़न में उन्होंने बल्ले से शायद उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है, लेकिन एक कप्तान के रूप में उनका परफॉर्मेंस अब तक कमाल का रहा है.
Aus vs WI: ऑस्ट्रेलिया ने 41 गेंद में जीता मैच, वेस्टइंडीज को बुरी तरह रौंदा, सीरीज पर जमाया कब्जा

मार्क बाउच का ये बयान रितिका को पसंद नहीं आया. उन्होंने वायरल हो रहे वीडियो के कॉमेंट सेक्शन में जाकर लिखा,” इसमें बहुत सारी चाजें गलत हैं.” रितिका का ये कॉमेंट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
.
Tags: Mark Boucher, Mumbai indians, Ritika Sajdeh, Rohit sharma
FIRST PUBLISHED : February 6, 2024, 16:29 IST
[ad_2]
Source link