Home Breaking News Pakistan: बलूचिस्तान में निर्दलीय उम्मीदवार के कार्यालय के बाहर विस्फोट में 12 लोगों की मौत, कई घायल

Pakistan: बलूचिस्तान में निर्दलीय उम्मीदवार के कार्यालय के बाहर विस्फोट में 12 लोगों की मौत, कई घायल

0
Pakistan: बलूचिस्तान में निर्दलीय उम्मीदवार के कार्यालय के बाहर विस्फोट में 12 लोगों की मौत, कई घायल

[ad_1]

Blast outside independent candidate's office in Pak's Balochistan kills 12, injures many: Police

बलूचिस्तान में निर्दलीय उम्मीदवार के कार्यालय के बाहर धमाका।
– फोटो : एक्स/मुगीस अली

विस्तार


पाकिस्तान में आम चुनाव से एक दिन पहले बुधवार को अशांत बलूचिस्तान प्रांत में एक निर्दलीय उम्मीदवार के चुनाव कार्यालय के बाहर हुए विस्फोट में 12 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।

यह विस्फोट बलूचिस्तान के पिशिन जिले में खानोजई क्षेत्र स्थित निर्दलीय उम्मीदवार असफंदयार खान काकड़ के कार्यालय के बाहर हुआ।

पांगुर में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अब्दुल्ला जेहरी ने कहा, ‘‘निर्दलीय उम्मीदवार असफंदयार खान काकड़ के कार्यालय के बाहर भीषण बम विस्फोट हुआ। इस घटना में कम से कम 12 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।’’

पुलिस ने कहा कि बम उम्मीदवार के चुनाव कार्यालय के बाहर एक बैग में रखा गया था जिसमें ‘टाइमर’ लगा था। पाकिस्तान में आठ फरवरी को आम चुनाव होना है और इससे पहले बलूचिस्तान में हिंसा चरम पर है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here