Home Breaking News RRB: अब रेलवे भर्ती बोर्ड साल में चार बार जारी करेगा रोजगार अधिसूचना, रेलवे मंत्री वैष्णव ने बताए ये फायदे

RRB: अब रेलवे भर्ती बोर्ड साल में चार बार जारी करेगा रोजगार अधिसूचना, रेलवे मंत्री वैष्णव ने बताए ये फायदे

0
RRB: अब रेलवे भर्ती बोर्ड साल में चार बार जारी करेगा रोजगार अधिसूचना, रेलवे मंत्री वैष्णव ने बताए ये फायदे

[ad_1]

RRB now issue employment notifications four times a year provide opportunities to candidates Ashwini Vaishnaw

Ashwini Vaishnaw
– फोटो : x.com

विस्तार


रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को बताया कि रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से तीन फरवरी को जारी वार्षिक भर्ती कैलेंडर से नौकरी तलाश रहे उम्मीदवारों के लिए अवसरों का दायरा बढ़ेगा। वार्षिक कैलेंडर में वे महीने दर्ज किए जाएंगे, जिसमें विभिन्न श्रेणियों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। साथ ही प्रत्येक वर्ग के लिए वर्ष में चार बार रोजगार अधिसूचना जारी की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक अभ्यर्थियों को भाग लेने का अवसर मिल सके।

कैलेंडर के अनुसार, रेलवे भर्ती बोर्ड हर साल जनवरी से मार्च के बीच असिस्टेंट लोको पायलटों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करेगा। तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए अप्रैल, मई और जून का समय निर्धारित किया गया है। जुलाई से सितंबर तक जूनियर इंजीनियर, पैरामेडिक्स और गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती निकाली जाएगी। लेवल 1, मंत्रालय की ओर से और पृथक श्रेणियों के लिए भर्ती अक्तूबर से दिसंबर के लिए निर्धारित की गई है।

वार्षिक भर्ती कैलेंडर से उम्मीदवारों के लिए बढ़ेंगे अवसर

वैष्णव ने कहा, पहले तीन से चार साल के अंतराल के बाद भर्ती अभियान आयोजित किया जाता था। इससे उम्मीदवार आयु सीमा के कारण अवसर से चूक जाते थे। अब हमारे पास हर साल भर्ती आयोजित करने के लिए एक कैलेंडर होगा, इससे युवाओं को बहुत फायदा होगा। यदि कोई उम्मीदवार पहले प्रयास में उत्तीर्ण नहीं हो पाता है तो उसे भर्ती में शामिल होने के लिए आगे के अवसरों के बारे में जानकारी होगी।  

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here