[ad_1]
नई दिल्ली. टेस्ट क्रिकेट में इस हफ्ते एक से बढ़कर एक बड़ी पारी देखने को मिली है. पहले भारत के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ दोहरा शतक बनाया. इसके बाद न्यूजीलैंड की युवा सनसनी रचिन रवींद्र की साउथ अफ्रीका के खिलाफ डबल सेंचुरी देखने को मिली. इस कड़ी में श्रीलंकाई दिग्गज का नाम भी शामिल हो जाता लेकिन एक वाइड बॉल पर शॉट लगाने की लालच में वो अपना विकेट गंवा बैठे.
अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए एक मात्र टेस्ट मैच में श्रीलंका ने 10 विकेट की धमाकेदार जीत दर्ज की. 2 से 5 फरवरी के बीच खेले गए मुकाबले में श्रीलंका के कप्तान धनंजय डि सिल्वा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था. विश्वा फर्नांडो, असिता फर्नांडो और प्रभात जयसूर्या की तिकड़ी के आगे अफगानिस्तान की टीम पहली पारी में महज 198 रन ही बना पाई. रहमत शाह ने अकेले संघर्ष किया और 91 रन की पारी खेली.
श्रीलंका ने पहली पारी में श्रीलंका ने अनुभवी बल्लेबाज एंजेलो मैथ्यूज की 141 रन की पारी और दिनेश चांदीमल की शतकीय पारी के दम पर 439 रन का विशाल स्कोर बनाया. पहली पारी के आधार पर टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ 241 रन की बड़ी बढ़त मिली. अफगान टीम दूसरी पारी में 296 रन बनाने में कामयाब हुई और श्रीलंका के सामने महज 56 रन का लक्ष्य रखा जिसे बिना कोई विकेट खोए टीम ने हासिल किया.
.@Angelo69Mathews opted for the most unconventional exit
React to this dismissal in one emoji #SonySportsNetwork #SLvAFG #AngeloMathews pic.twitter.com/u9PCzwucOu
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) February 5, 2024
मैथ्यूज का आउट होना हुआ वायरल
अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच एक मात्र टेस्ट मैच वैसे तो 5 फरवरी को ही खत्म हो गया लेकिन इस मैच के दौरान श्रीलंकाई दिग्गज के आउट होने का वीडियो अब वायरल हो रहा है. एंजेलो मैथ्यूज पहली पारी में मैच के दूसरे दिन 141 रन की खेलने के बाद जैसे आउट हुए वो बेहद निराशाजनक था. कायस अहमद की एक वाइड गेंद को उन्होंने जोरदार शॉट लगाकर बाउंड्री पार पहुंचाया लेकिन इस चक्कर में वह बल्ला विकेट पर मार बैठे.
.
Tags: Angelo Mathews
FIRST PUBLISHED : February 6, 2024, 10:14 IST
[ad_2]
Source link