Home Sports ऋषभ पंत नहीं कर पाएंगे दिल्ली कैपिटल्स के लिए सभी मैचों की कप्तानी? IPL से पहले कोच ने दिया बयान

ऋषभ पंत नहीं कर पाएंगे दिल्ली कैपिटल्स के लिए सभी मैचों की कप्तानी? IPL से पहले कोच ने दिया बयान

0
ऋषभ पंत नहीं कर पाएंगे दिल्ली कैपिटल्स के लिए सभी मैचों की कप्तानी? IPL से पहले कोच ने दिया बयान

[ad_1]

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत इस वक्त टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. साल 2022 में दिल्ली से अपने होमटाउन लौटते हुए उनकी कार एक भीषण दुर्घटना का शिकार हो गई थी. इसके बाद से वह मैदान पर दिखाई नहीं दिए हैं. कई फैंस के मन में सवाल है कि क्या पंत आईपीएल में खेलते दिखेंगे या नहीं. इसका जवाब दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग ने दिया है.

रिंकी पोंटिंग ने कहा, “ऋषभ को पूरा भरोसा है कि वह खेलने के लिए फिट होंगे. लेकिन अभी तक हम इसे लेकर निश्चिंत नहीं हैं. आपने सोशल-मीडिया पर कई ऐसी वीडियो और तस्वीरें देखी होंगी जिसमें वह अच्छी तरह से चलते दिखाई दे रहे हैं. लेकिन यह कहते हुए कि हम पहले मैच से भी केवल छह सप्ताह दूर हैं. इसलिए हमें यकीन नहीं है कि इस साल वे विकेटकीपिंग कर पाएंगे या नहीं.”

Ind vs Eng: ब्रैंडन मैकुलम ने कहा- इस खिलाड़ी के आते ही भारतीय टीम मजबूत हो जाएगी…

पोंटिंग ने आगे कहा,” लेकिन मैं गारंटी देता हूं कि अगर मैंने अब उससे पूछा तो वह कहेगा कि मैं हर मैच खेलूंगा, मैं हर गेम में विकेटकीपिंग भी करूंगा. और मैं नंबर 4 पर बल्लेबाजी करूंगा. ‘ वह बिल्कुल ऐसा ही है. वे एक अच्छा खिलाड़ी है. टीम का कप्तान भी है. हम उम्मीद करेंगे कि वे 14 मैचों में 14 तो नहीं लेकिन कम से कम 10 मैच तो जरूर खेले.”

Ind vs Eng: तीसरे टेस्ट से पहले प्रज्ञान ओझा ने प्लेइंग XI से 2 प्लेयर्स को किया बाहर, कहा- घरेलू क्रिकेट खेलो

अगर ऐसा होता है कि ऋषभ पंत सिर्फ 10 मैच में हिस्सा लेंगे. तो ऋषभ दिल्ली के लिए सभी मैचों में कप्तानी नहीं कर पाएंगे. ऐसे में पिछले साल कप्तानी कर रहे डेविड वॉर्नर के हाथों में आ जाएगी. हालांकि, फिलहाल के लिए फैंस की नजर इस बात पर है कि ऋषभ आईपीएल 2024 में खेलते दिखेंगे या नहीं.

Tags: Delhi Capitals, IPL, Ricky ponting, Rishabh Pant

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here