[ad_1]
विपुल अग्रवाल/श्री गंगानगर. राजस्थान के श्रीगंगानगर में रहने वाले उदय सहारण की कप्तानी में टीम इंडिया अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में प्रवेश कर चुकी है. कप्तान उदय सहारण (81) और सचिन दास (96) की शानदार पारियों की बदौलत टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को 2 विकेट से हराया. जीत के बाद उदय सहारण के परिवार में खुशी का माहौल है. शहर में पटाखे फोड़ खुशियां मनाई जा रही है.
उदय सहारण के पिता संजीव सहारण ने जीत के बाद लोकल 18 से विशेष बातचीत की. उन्होंने कहा कि वह भी क्रिकेट में अपना मुकाम बनाना चाहते थे लेकिन घरेलू परिस्थितियों के कारण आगे नहीं बढ़ सके. जब उदय का जन्म हुआ तो उन्होंने ठानी कि बेटे को क्रिकेट के सबसे ऊंचे मुकाम तक लेकर जाएंगे. अब टीम इंडिया को फाइनल में पहुंचाकर बेटा उनके सपने को पूरा करता हुआ नजर आ रहा है.
उदय सहारण ने 6 मैचो में बनाए 389 रन
अंडर 19 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के कप्तान उदय सहारण ने पहले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ 64 रन, आयरलैंड के खिलाफ 75 रन, यूएसए के खिलाफ 35 रन, न्यूजीलैंड के खिलाफ 34 रन, नेपाल के खिलाफ 100 रन और साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल में 81 रन बनाकर भारतीय टीम को फाइनल में प्रवेश करवाया है.
साउथ अफ्रीका ने आज पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 244 रन बनाए थे. भारतीय टीम ने इस लक्ष्य को 48.5 ओवर में 8 विकेट खोकर हासिल कर लिया.
पिता बोले-बेटा लाएगा वर्ल्ड कप
संजीव सहारण ने बताया कि उन्हें उम्मीद ही नहीं बल्कि 100 फीसदी विश्वास है कि उदय की कप्तानी में भारतीय टीम वर्ल्ड कप जीतेगी. उन्होंने कहा कि उदय एक बहुत ही शांत और दिमाग से काम लेने वाला लड़का है. वह विराट कोहली को ही अपना आइडल मानता है. विराट के ही नक्शे कदमों पर चलकर वह उनकी ही तरह अंडर-19 वर्ल्ड कप में कप्तानी कर रहा है.
.
Tags: Cricket news, Icc world cup, India vs South Africa, Local18, Rajasthan news, Sriganganagar news
FIRST PUBLISHED : February 7, 2024, 09:38 IST
[ad_2]
Source link