Home Sports जसप्रीत बुमराह को ICC रैंकिंग में हुआ गजब का फायदा, बने टेस्ट के नंबर 1 गेंदबाज, साथी खिलाड़ी को छोड़ा पीछे

जसप्रीत बुमराह को ICC रैंकिंग में हुआ गजब का फायदा, बने टेस्ट के नंबर 1 गेंदबाज, साथी खिलाड़ी को छोड़ा पीछे

0
जसप्रीत बुमराह को ICC रैंकिंग में हुआ गजब का फायदा, बने टेस्ट के नंबर 1 गेंदबाज, साथी खिलाड़ी को छोड़ा पीछे

[ad_1]

नई दिल्ली. भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने इंग्लैंड के खिलाफ अब तक दोनों टेस्ट में गजब की बॉलिंग की है. बुमराह के इस शानदार प्रदर्शन के कारण उन्हें आईसीसी रैंकिंग में गजब का फायदा हुआ है. टेस्ट में जसप्रीत बुमराह ने टॉप रैंकिंग हासिल कर ली है. उन्हें 3 स्थान का फायदा हुआ है. वह अपने साथी खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन को पछाड़कर पहले स्थान पर पहुंच गए हैं.

जसप्रीत बुमराह 881 अंकों के साथ टेस्ट के नंबर 1 गेंदबाज बन गए हैं. इससे पहले आर अश्विन पहले नंबर पर काबिज थे. लेकिन वह वह पीछे छूट गए हैं. बता दें कि बुमराह ने पहली बार टेस्ट में नंबर 1 रैंक हासिल किया है. अब तक भारत के सिर्फ 3 गेंदबाज ही टेस्ट में नंबर 1 स्थान पर पहुंचे हैं. इससे पहले बिशन सिंह बेदी, रवींद्र जडेजा और अश्विन ही यह कारनामा कर पाए हैं. यानी बुमराह नंबर 1 की कुर्सी हासिल करने वाले चौथे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं.

ऋषभ पंत नहीं कर पाएंगे दिल्ली कैपिटल्स के लिए सभी मैचों की कप्तानी? IPL से पहले कोच ने दिया बयान

टेस्ट रैंकिंग में दूसरे नंबर पर कगिसो रबाडा, तीसरे पर आर अश्विन, चौथे पर पैट कमिंस और पांचवे स्थान पर जोश हेजलवुड हैं. बता दें कि जसप्रीत बुमराह को तीसरे टेस्ट के लिए ब्रेक दिया जा सकता है. यानी अगर ऐसा हुआ तो वह तीसरे मैच में खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे. सेलेक्टर्स और टीम मैनेजमेंट ने यह फैसला किया है कि बुमराह को राजकोट टेस्ट के लिए आराम दिया जाए. उन्हें आखिरी के 2 टेस्ट खिलाने पर नजर होगी. अगर ऐसा हुआ तो मोहम्मद सिराज की टीम में वापसी हो सकती है. सिराज दूसरा टेस्ट नहीं खेले थे.

Tags: ICC Ranking, Jasprit Bumrah, R ashwin

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here