Home Breaking News दिल्ली-एनसीआर में जाम से त्राहिमाम: पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी; नोएडा के कई रूट्स डायवर्ट

दिल्ली-एनसीआर में जाम से त्राहिमाम: पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी; नोएडा के कई रूट्स डायवर्ट

0
दिल्ली-एनसीआर में जाम से त्राहिमाम: पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी; नोएडा के कई रूट्स डायवर्ट

[ad_1]

Traffic advisory issued after traffic jam in Delhi Noida and Greater Noida due to farmers march to Parliament

दिल्ली नोएडा बॉर्डर पर जाम
– फोटो : एएनआई

विस्तार


नोएडा प्राधिकरण के गेट पर धरना दे रहे किसानों ने संसद की ओर कूच कर दिया है। मुआवजा समेत अन्य प्रमुख मांगों को लेकर नोएडा प्राधिकरण के सामने कई दिनों से धरना दे रहे थे। किसानों की वजह से नोएडा, ग्रेटर नोएडा और दिल्ली के चिल्ला बॉर्डर पर जाम लग गया है। जिसकी वजह से यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। पुलिस ने किसानों को नोएडा-दिल्ली बॉर्डर में रोक दिया है। दिल्ली पुलिस ने किसानों को राजधानी में प्रवेश की अनुमति नहीं दी है।

किसानों के विरोध मार्च को देखते हुए दिल्ली-नोएडा, चिल्ला बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं नोएडा पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी है। नोएडा और ग्रेनो में आज से धारा-144 लागू कर दी गई है। दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर जाम की स्थिति पैदा हो गई है। नोएडा और दिल्ली में कई मार्गों पर यातायात प्रभावित हो रहा है। जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

नोएडा पुलिस की ओर से ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी गई है। साथ ही नोएडा, ग्रेटर नोएडा के अलावा दादरी, सूरजपुरस,  सिरसा, रामपुर-फतेहपुर समेत अन्य रास्तों पर चेतावनी जारी कर दी है। बीते दिसंबर 2023 से किसान संगठन नोएडा और ग्रेटर नोएडा में धरना दे रहे हैं। मुआवजा समेत अन्य प्रमुख मांगों को लेकर नोएडा प्राधिकरण के गेट पर धरना दे रहे थे। 

 

जानकारी के लिए बता दें कि किसानों के संसद कूच के बीच डीएनडी टॉल पर यातायात व्यवस्था को निरीक्षण करने के लिए अधिकारी पहुंचे हैं। साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। वहीं दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर भी सुरक्षा व्यस्था को कड़ा कर दिया गया है। गाजीपुर बॉर्डर पर ट्रैफिक की रफ्तार थम गई है।

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here