[ad_1]
नई दिल्ली. आठ वर्ष का इंटरनेशनल करियर लेकिन महज 11 टेस्ट, 86 वनडे और 92 टी20 .. टीम इंडिया के हरफनमौला हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) का क्रिकेट सफर इंजुरी से बेहद प्रभावित रहा है. 30 साल के इस खिलाड़ी में बतौर हरफनमौला क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में भारत की ओर से खेलने की क्षमता है लेकिन अगस्त 2018 के बाद से वे कोई टेस्ट नहीं खेले हैं. वर्ल्डकप 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ मैच में गेंदबाजी के दौरान चोटिल होने के बाद से हार्दिक क्रिकेट से बाहर हैं और फैंस बेताबी से उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं.
हार्दिक को शॉर्टर फॉर्मेट का ऐसा खिलाड़ी माना जाता है जो कि बैटिंग, बॉलिंग के अलावा फील्डिंग तक से किसी मैच का परिणाम बदलने की क्षमता रखता है. टी20I में तो वे भारतीय टीम के कप्तानी भी कर चुके हैं. हार्दिक की बैटिंग क्षमता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वे इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक पांच बार (वनडे में चार और टेस्ट क्रिकेट में एक बार) लगातार तीन गेंदों पर छक्के लगा चुके हैं.

इंजुरी से उबरकर हार्दिक प्रैक्टिस शुरू कर चुके हैं. माना जा रहा है कि मार्च-अप्रैल माह में IPL 2024 से वे क्रिकेट में वापसी करेंगे. हार्दिक ने मॉडल और एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) से डेट करने के बाद मई 2020 में विवाह किया है.
शुरुआत में एक-दूसरे को समझे थे घमंडी, फिर यूं शुरू हुई ‘जस्सी’ की लवस्टोरी
नाइट क्लब में हुई थी मुलाकात

अपने स्वैग के लिए मशहूर हार्दिक की लव स्टोरी टी20 मैच की ही तरह रोचक है. एक नाइट क्लब में इस क्रिकेटर ने सर्बिया में जन्मी नताशा को देखा था और पहली ही नजर में उनकी खूबसूरती पर ‘क्लीन बोल्ड’ हो गए थे. दोनों के बीच मुलाकात हुई फिर दोस्ती और जल्द ही बात प्यार तक पहुंच गई. 2018 में हार्दिक ने ग्रैंड बर्थडे पार्टी आयोजित की जिसमें नताशा खास गेस्ट थीं. बर्थडे पर सोशल मीडिया पर हार्दिक के साथ फोटो पोस्ट करते हुए नताशा ने लिखा था,’Happy bday child @hardikpandya93′.
मजहब की दीवार बनी थी अड़चन, ‘चक दे इंडिया’ गर्ल ने ‘जेड’ को किया था ‘बोल्ड’
जनवरी 2020 में याट पर किया था प्रपोज

नताशा के इस पोस्ट के बाद हार्दिक और नताशा के इश्क की खबर मीडिया की सुर्खियां बनने लगीं. साथ में वक्त गुजारने के साथ इस रिश्ते को और मजबूती मिली और हार्दिक ने नताशा को अपने परिवार में मिलाया. शादी के पहले हार्दिक के मुंबई स्थित निवास में आयोजित दीवाली समारोह में भी नताशा शामिल हुई थीं. 1 जनवरी 2020 को इन दोनों ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये ‘इंगेज’ होने की जानकारी दी. फिल्मी स्टाइल ने हार्दिक ने एक याट में घुटनों के बल बैठकर नताशा को प्रपोज किया था और माशूका के ‘यस’ के साथ इस रिश्ते पर मुहर लग गई.
‘सूर्या’ के करियर को ऊंचाई देने में देविशा का हाथ, जानें ‘360 डिग्री प्लेयर’ की लव स्टोरी
मई 2020 में कोर्ट मैरिज की थी

31 मई 2020 को कोर्ट मैरिज करके हार्दिक और नताशा ने अपने रिश्ते को अंजाम तक पहुंचाया. हालांकि शादी के पहले ही नताशा प्रेग्नेंट हो चुकी थीं. प्रेग्नेंट होने के बाद नताशा ने भी बेबी पंप के साथ फोटो शेयर की थीं. शादी के करीब दो माह बाद 30 जुलाई 2020 को इनके बेटे अगस्त्य का जन्म हुआ था. कोरोना महामारी के कारण हार्दिक ने कोर्ट मैरिज के जरिये शादी की थी. 14 फरवरी (वेलेंटाइन डे) 2023 को उन्होंने उदयपुर में समारोहपूर्वक शादी की, इसमें हार्दिक के परिजनों के अलावा बेटा अगस्त्य भी शामिल हुआ था. व्हाइट गाउन पहने नताशा और ब्लैक सूट पहने हार्दिक ने नाचते हुए वेडिंग वैन्यू पर एंट्री की थी. नताशा के परिवार के सदस्यों ने भी इस शादी में शिरकत की थी.
ऐसे क्रिकेटर्स जिन्होंने दूसरे खेल में भी बजाया था डंका, एक चेस का है मास्टर
परवान नहीं चढ़ सका फिल्मी करियर

नताशा स्टेनकोविक उम्र में हार्दिक से करीब एक साल बड़ी हैं. सर्बिया में जन्मी नताशा ने बॉलीवुड में करियर बनाने के लिए मुंबई का रुख किया और 2013 की अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘सत्याग्रह’ के आइटम सांग में नजर आईं. फुकरे रिटर्न्स, फ्राईडे और अर्जुन रामपाल स्टारर डैडी फिल्म के सांग में भी वे दिखीं. शाहरुख खान की फिल्म जीरो में भी उनका छोटा रोल था लेकिन बॉलीवुड फिल्मों में वे खास नहीं कर सकीं. बिग बॉस के सीजन 8 (वर्ष 2014) में भी वे हिस्सा ले चुकी हैं. नताशा को अभी भी उनकी फिल्मों के बजाय ‘डीजे वाले बाबू’ गर्ल के तौर पर ही जाना जाता है.
पहले ओवर में विकेट, डेब्यू टेस्ट में शतक… पिता का कारनामा बेटों ने दोहराया
आर्थिक संकट के बीच हार्दिक ने क्रिकेट में छुई है ऊंचाई

हार्दिक की बात करें तो आज भले ही क्रिकेट का बड़ा ब्रांड बनकर वे सालाना करोड़ों रुपये की कमाई कर रहे हों लेकिन उन्होंने आर्थिक संकट का भी सामना किया है. हार्दिक और उनके बड़े भाई क्रुणाल पंड्या ने ऐसे दिन भी देखे हैं जब उन्हें मैगी खाकर गुजारा करना पड़ता था. इन मुश्किलभरे दिनों के बारे में हार्दिक ने एक शो में बताया था कि उस समय मैगी 5 रुपये की मिल जाती थी और इससे पेट भी भर जाता था. ऐसे में भरपेट खाने के बजाय कम पैसे खर्च करके हमारा काम चल जाता था.
अश्विन की ‘फिरकी’ का जादू, क्रिकेट से कमाई शोहरत और दौलत, जीते हैं रॉयल लाइफ
आईपीएल 2024 में MI की कप्तानी करेंगे

हार्दिक और उनके भाई क्रुणाल के करियर को ऊंचाई देने के लिए पिता हिमांशु ने बेहद साहसिक फैसला किया था. हिमांशु का सूरत में बिजनेस था लेकिन वे वडोदरा शिफ्ट हो गए थे ताकि हार्दिक और क्रुणाल को अच्छी कोचिंग दिला सकें. 26 जनवरी 2016 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 के जरिये इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले हार्दिक ने 11 टेस्ट में एक शतक की मदद से 532 रन बनाने के अलावा 17 विकेट लिए हैं. 86 वनडे में 34.01 के औसत से 1769 रन बनाने के अलावा 35.23 के औसत से वे 84 विकेट वे ले चुके हैं. भारत के लिए 92 टी20 मैच खेलते हुए उन्होंने 1348 रन बनाए हैं और 73 विकेट लिए हैं. आईपीएल के 2024 सीजन में हार्दिक मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे.
.
Tags: Cricket, Hardik Pandya, Krunal Pandya Hardik Pandya, Natasa Stankovic, Off The Field, Valentine Day
FIRST PUBLISHED : February 7, 2024, 08:07 IST
[ad_2]
Source link