[ad_1]
नई दिल्ली. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers) आईपीएल इतिहास की एक ऐसी टीम है जिसका लक हमेशा से खराब रहा है. 16 साल में आरसीबी आज तक एक बार भी खिताब अपने नाम नहीं कर सकी है. जबकि, वे 3 बार फाइनल में पहुंचने में सफल हुए हैं. पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर को उम्मीद है कि इस बार ऑस्ट्रेलिया का एक खिलाड़ी आरसीबी के लिए जरूर बढ़िया परफॉर्म करेगा.
सुनील गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कहा,” कैमरन ग्रीन को अच्छा परफॉर्म करना होगा क्योंकि उन्हें इतनी महंगी रकम में खरीदा गया है. मैं मानता हूं कि उन्होंने पिछले साल मुंबई के लिए एक शतक जमाया था. लेकिन उन्हें अब उससे बेहतर परफॉर्म करना होगा. क्योंकि, आपको जितनी रकम मिली है उस अनुसार आपको उसकी भरपाई करनी होगी. मुंबई इंडियंस में रहते हुए वे ऐसा नहीं कर सके थे.”
गावस्कर ने आगे कहा,” अगर आरसीबी को अपने पैसे वसूल करने हैं तो उनको सिर्फ बैटिंग में ही नहीं. बल्कि गेंदबाजी में भी अच्छा करना होगा. ग्रीन बैट के साथ कमाल के शॉट्स लगा सकते हैं क्योंकि उनके पास वह क्षमता है. मैं उनकी गेंदबाजी के बारे में ज्यादा नहीं कहूंगा. लोग कहते हैं कि वे बैट के उपरी हिस्से से शॉट्स लगाते हैं. हमने ऐसा ऑस्ट्रेलिया में नहीं देखा है. हो सकता है वे शायद उस समय 100 प्रतिशत फिट न हो.”
Ind vs Eng: ब्रैंडन मैकुलम ने कहा- इस खिलाड़ी के आते ही भारतीय टीम मजबूत हो जाएगी…
बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को मुंबई इंडियंस ने 2023 की नीलामी में 17.5 करोड़ रुपये की राशि में खरीदा था. आरसीबी ने इसी रकम पर अब ग्रीन को मुंबई से ट्रेड कर लिया है. यानी ग्रीन साल 2024 के आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते नजर आएंगे.
.
Tags: Cameron Green, IPL, Royal Challengers Bangalore, Sunil gavaskar
FIRST PUBLISHED : February 7, 2024, 12:31 IST
[ad_2]
Source link