Home Sports सामने आई बड़ी खबर, हार के बाद इंग्लैंड की टीम घर वापस लौटना चाहती थी

सामने आई बड़ी खबर, हार के बाद इंग्लैंड की टीम घर वापस लौटना चाहती थी

0
सामने आई बड़ी खबर, हार के बाद इंग्लैंड की टीम घर वापस लौटना चाहती थी

[ad_1]

नई दिल्ली. इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने भारत के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत शानदार जीत के साथ की थी. हैदराबाद टेस्ट में ढाई दिन के खेल में पिछड़ने के बाद इंग्लिश टीम ने जोरदार वापसी करते हुए मैच पलट दिया. भारत के खिलाफ 28 रन से जीत दर्ज करते हुए 1-0 की बढ़त हासिल की थी. टीम इंडिया ने पलटवार किया और दूसरे मुकाबले में 106 रन की बड़ी जीत दर्ज सीरीज बराबर कर दी.

इंग्लैंड की टीम ने अब तक जैसा खेल दिखाया है उससे कोच ब्रैंडन मैकुलम बेहद संतुष्ट हैं. मैकुलम ने कहा कि दो टेस्ट मैचों के बाद 1-1 का स्कोर इस बात का स्पष्ट संकेत है कि हम मुकाबले में हैं. उन्होंने कहा, ‘‘हमने पिछले दो टेस्ट मैचों में काफी अच्छी क्रिकेट खेली है. हां, हम दूसरे टेस्ट में हारे लेकिन पहले मैच को जीतने में सफल रहे थे.’’

विशाखापत्तनम में दूसरे टेस्ट के बाद इंग्लैंड की टीम अबुधाबी वापस चली गई. वे 15 फरवरी से शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट से पहले 12 फरवरी को  राजकोट पहुंचेंगे. मैकुलम ने कहा कि अबुधाबी में इस बार टीम के लिए उस तरह का सत्र नहीं होगा जैसा कि भारत दौरे की शुरुआत से पहले हुआ था. उन्होंने कहा, ‘‘वहां पर पूरे समय अभ्यास नहीं होगा. हमारे खिलाड़ियों ने अविश्वसनीय रूप से कड़ी मेहनत की थी और उसके बाद ही भारत पहुंचे थे.’’

उन्होंने कहा, ‘‘ दो अलग-अलग टेस्ट मैच थे और हमारे लिए यह गर्मी से दूर जाने का एक अवसर है. मैं राहुल द्रविड़ से बात कर रहा था और उन्होंने बताया कि उनके सभी खिलाड़ी अपने घर जा रहे है. हमारे लिए घर थोड़ा दूर है, इसलिए हमने अबुधाबी को चुना और हम परिवार के साथ आनंद लेंगे. फिर जब हम राजकोट पहुंचेंगे तो हम कड़ी मेहनत करेंगे.’’

Tags: Ben stokes, Brendon McCullum, India Vs England

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here