Home Breaking News Delhi: गृहमंत्री शाह से मिले आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू, TDP के एनडीए में शामिल होने की अटकलें

Delhi: गृहमंत्री शाह से मिले आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू, TDP के एनडीए में शामिल होने की अटकलें

0
Delhi: गृहमंत्री शाह से मिले आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू, TDP के एनडीए में शामिल होने की अटकलें

[ad_1]

Amit Shah Chandrababu Naidu Meeting BJP TDP Jayadev Galla

गृहमंत्री अमित शाह और आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम एन चंद्रबाबू नायडू (फाइल)
– फोटो : AMAR UJALA

विस्तार


लोकसभा चुनाव-2024 से पहले राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ने लगी हैं। ताजा घटनाक्रम में दो पुराने सहयोगी राजनीतिक दल एक बार भी वार्ता के लिए सक्रिय दिख रहे हैं। कभी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के कुनबे में सहयोगी दल रही तेलुगु देशम पार्टी (TDP) एक बार भी भाजपा के करीब आ सकती है। टीडीपी सुप्रीमो चंद्रबाबू नायडू और भाजपा के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह की मुलाकात के बाद ऐसी अटकलों का बाजार गर्म होने लगा है। दोनों की मुलाकात आगामी आम चुनाव से पहले भाजपा की किलेबंदी की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।

पूर्व सीएम नायडू अमित शाह के आवास पर पहुंचे

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू बुधवार को नई दिल्ली में टीडीपी सांसद जयदेव गल्ला के आवास पर पहुंचे। इसके बाद नायडू ने देर शाम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की। दोनों की मुलाकात के बाद तेलुगु देशम पार्टी (TDP) और भाजपा के बीच करीबी बढ़ने के कयास लगाए जा रहे हैं।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here