[ad_1]

जहीर और पीटरसन
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
इंग्लैंड के केविन पीटरसन और भारत के जहीर खान ने विशाखापत्तनम में भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट के चौथे दिन एक-दूसरे से भिड़ गए। दोनों ने एक दूसरे पर जमकर तंज कसे, लेकिन जहीर का तंज पीटरसन को भारी पड़ गया। हालांकि, दोनों के बीच जो भी बातचीत हुई, वह मजाकिया अंदाज में हुई। दरअसल, पीटरसन ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर मजाक किया था, जिस पर जहीर ने सच्चाई दिखाई और युवराज सिंह का नाम लेकर तंज कसा। पीटरसन का कहना था कि उन्होंने टेस्ट में माही को आउट किया है और उनके विकेटों की लिस्ट में पाकिस्तान के कामरान अकमल के साथ धोनी का नाम भी है। इस पर जहीर ने पीटरसन को युवराज की बाएं हाथ की धीमी स्पिन के खिलाफ उनके संघर्ष की याद दिलाई।
पीटरसन और जहीर भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे टेस्ट के दौरान कमेंट्री कर रहे थे। पीटरसन ने 2007 में ओवल में खेले गए टेस्ट में धोनी को 92 रन पर आउट किया था। वह जहीर के साथ बातचीत के दौरान उसी का जिक्र कर रहे थे। तभी दोनों के बीच एक ऑफ-फील्ड स्लेजिंग की घटना घटी। आइए जानते हैं दोनों में क्या बात हुई-
[ad_2]
Source link