Home Sports U-19 WC: 2 खूंखार खिलाड़ी दिला सकते हैं पाकिस्तान को फाइनल का टिकट

U-19 WC: 2 खूंखार खिलाड़ी दिला सकते हैं पाकिस्तान को फाइनल का टिकट

0
U-19 WC: 2 खूंखार खिलाड़ी दिला सकते हैं पाकिस्तान को फाइनल का टिकट

[ad_1]

नई दिल्ली. अंडर 19 विश्व कप अब अपने आखिरी पड़ाव की तरफ बढ़ चुका है. भारतीय टीम ने मेजबान साउथ अफ्रीका को पीटकर वर्ल्ड कप फाइनल में जगह पक्की कर ली. अब सबकी नजरें पाकिस्तान के उपर जमी है. इस टीम के सामने ऑस्ट्रेलिया होगी जिनके खिलाफ जीत का मतलब होगा टीम इंडिया के खिताबी टक्कर का मौका. 5 बार की चैंपियन भारत के खिलाफ फाइनल खेलने के लिए पाकिस्तान को भरोसा सबसे ज्यादा टॉप फॉर्म में चल रहे दो खिलाड़ियों पर होगी.

साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे आईसीसी अंडर 19 विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में भारत ने जीत हासिल की. अब सबकी नजरें दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उतरने वाली पाकिस्तान की टीम पर होगी. अब तक इस टीम ने शानदार खेल दिखाया है और अपने सभी मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में पहुंची है. वहीं ऑस्ट्रेलिया को चार जीत मिली है जबकि उसका एक मैच पूरा नहीं खेला जा सका था.

टॉप फॉर्म में पाकिस्तान के 2 खिलाड़ी

पाकिस्तान सेमीफाइनल में जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने उतरेगा तो उसे अपने टॉप फॉर्म में चल रहे दो खिलाड़ियों से धमाल मचाने की उम्मीद होगी. टूर्नामेंट में वैसे तो सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में टॉप 3 में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा है लेकिन पाकिस्तान की तरफ से शाहजैब खान ने भी अपना दम दिखाया है. 5 मैच खेलकर 260 रन बनाने के साथ वह लिस्ट में छठे स्थान पर हैं. इस बैटर के नाम एक शतकीय पारी भी शामिल है.

गेंदबाजी में भी जलवा दिखाने में पाकिस्तानी गेंदबाज कम नहीं है. टॉप तीन विकेट टेकर की लिस्ट में उबेद शाह का नाम शामिल है. टूर्नामेंट में 5 मुकाबले खेलने के बाद उनके खाते में कुल 17 विकेट हैं. इस गेंदबाज ने महज 4 की इकोनॉमी से रन खर्च किए हैं. मतलब बेहद कंजूसी से रन देते हुए अब तक बल्लेबाजों को परेशान किया है. उनका बेस्ट इस टूर्नामेंट में 44 रन देकर 5 विकेट हैं.

Tags: Pakistan vs australia, Under 19 World Cup

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here