Home World US News: अमेरिका में भारतीय छात्र पर जानलेवा हमला, हालात गंभीर; परिजनों ने विदेश मंत्री से लगाई मदद की गुहार

US News: अमेरिका में भारतीय छात्र पर जानलेवा हमला, हालात गंभीर; परिजनों ने विदेश मंत्री से लगाई मदद की गुहार

0
US News: अमेरिका में भारतीय छात्र पर जानलेवा हमला, हालात गंभीर; परिजनों ने विदेश मंत्री से लगाई मदद की गुहार

[ad_1]

Indian student attacked in Chicago: अमेरिका की इंडियाना वेस्ले यूनिवर्सिटी से आईटी में मास्टर्स कर रहे हैदराबाद के रहने वाले सैयद मजाहिर अली को शिकागो में चार लोगों ने बुरी तरह पीटने के बाद लूट लिया. चार फरवरी को हुए इस हमले में भारतीय छात्र की हालत गंभीर बनी हुई है. वहीं  वो मेंटल ट्रॉमा में है और उसे तत्तकाल मदद की जरूरत है. ग्रेटर हैदराबाद म्युनिशिपल कॉर्पोरेशन के पूर्व पार्षद और मजलिस बचाओ तहरीक के प्रवक्ता अमजद उल्लाह खान ने इस घटना से जुड़े वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर और अमेरिका स्थिति इंडियन एंबैसी से मदद की गुहार लगाई गई है. 

पीड़ित छात्र का वीडियो सामने आया

अमेरिका के शिकागो में भारतीय छात्र पर हुए हमले का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. दरअसल सवाल ये उठ रहा है कि भारतीय छात्रों को अमेरिका में किसकी शय पर निशाना बनाया जा रहा है? लूट के इरादे से हुए इस हमले  के बाद अब पीड़ित छात्र ने वीडियो जारी कर मदद की अपील की है. इस वीडियो में वो खून से लथपथ दिख रहा है. दूसरा वीडियो सीसीटीवी फुटेज है जो हैरान करने वाला है. उसमें देखा जा सकता है कि छात्र सामान लेकर रास्ते पर जा रहा था. तभी अचानक 3 लोग उसका पीछा करने लगते हैं. अचानक वो उन्हें देखता है और आगे की ओर भागना शुरू कर देता है. वो तीन लोग भी उसका पीछा करते हुए उसकी ओर भागते हैं.

परिजनों ने की मदद की अपील

वहीं, इस मामले की गंभीरता को देखते हुए हैदराबाद में रहने वाले पीड़ित छात्र के परिजनों ने केंद्र सरकार से फौरन मदद की अपील की है. वहीं पीड़ित छआत्र की पत्नी ने सरकार से अमेरिका जाने की इजाजत मांगी है. 

(एजेंसी इनपुट के साथ)

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here