Home Sports दूसरे टेस्ट से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, धाकड़ बल्लेबाज हुआ बाहर, वर्ल्ड कप में मचाया था गदर

दूसरे टेस्ट से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, धाकड़ बल्लेबाज हुआ बाहर, वर्ल्ड कप में मचाया था गदर

0
दूसरे टेस्ट से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, धाकड़ बल्लेबाज हुआ बाहर, वर्ल्ड कप में मचाया था गदर

[ad_1]

नई दिल्ली. साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड (South Africa vs New Zealand) के बीच पहला टेस्ट माउंट माउनगोई में खेला गया था. इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने शानदार जीत दर्ज की. टीम साउदी की कप्तानी में उन्होंने साउथ अफ्रीका को 281 रन से हराया था. इस जीत के बाद दूसरे टेस्ट से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा है. टीम का धाकड़ बैटर अब दूसरे टेस्ट से बाहर हो चुका है.

दरअसल, हम बात कर रहे डैरिल मिचेल के बारे में. न्यूजीलैंड क्रिकेट ने जानकारी दी कि मिचेल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज और दूसरे टेस्ट से बाहर हो चुके हैं. उन्हें पांव में चोट लगी है. टीम के कोच गैरी स्टीड ने दूसरे टेस्ट से पहले कहा कि डैरिल हमारे टीम का एक इंपोर्टेंट सदस्य है. वह तीनों फॉर्मेट में कमाल का परफॉर्म करता है. आगे के शेड्यूल को देखते हुए हमनें डैरिल को आराम देने का फैसला किया है. इस कारण वह दूसरा टेस्ट भी नहीं खेलेंगे.”

Ind vs Eng: ब्रैंडन मैकुलम ने कहा- इस खिलाड़ी के आते ही भारतीय टीम मजबूत हो जाएगी…

हालांकि, अभी न्यूजीलैंड ने डैरिल मिचेल के रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है. लेकन इसकी संभावना है कि विल यंग उनकी जगह ले सकते हैं. इसके बारे में खुद कोच ने कहा कि विल यंग हमारे लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन होंगे. विल हमारा बैकअप होगा. ग्लेन फिलिप्स एक खतरनाक खिलाड़ी हैं जो हमारे पास हैं. हमारे पास जो स्क्वॉड है हम उससे खुश हैं. लेकिन डैरिल को खोना हमारे लिए थोड़ा निराश करने वाला है.

बता दें कि न्यूजीलैंड के लिए साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहला टेस्ट खेलते हुए डैरिल मिचेल पहली इनिंग में सिर्फ 34 रन ही बना सके थे. दूसरी इनिंग में वह 11 रन बनाकर नाबाद रहे थे. उनका टीम से बाहर होने बेशक थोड़ा हैरान करने वाला है. लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि उनकी जगह में कौन सा खिलाड़ी एंट्री लेता है. मिचेल ने विश्व कप 2023 की 9 इनिंग में कुल 552 रन बनाए थे.

Tags: Daryl Mitchell, New Zealand

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here