Home Breaking News Farmers Protest: संसद की ओर बढ़े यूपी के किसान, दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर लगा जाम; धारा 144 लागू

Farmers Protest: संसद की ओर बढ़े यूपी के किसान, दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर लगा जाम; धारा 144 लागू

0
Farmers Protest: संसद की ओर बढ़े यूपी के किसान, दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर लगा जाम; धारा 144 लागू

[ad_1]

Farmers protest against Noida Authority Update in Hindi

प्रदर्शन करते किसान
– फोटो : ANI

विस्तार


मुआवजा संबंधी मांगों को लेकर नोएडा प्राधिकरण के गेट पर धरना दे रहे किसान बृहस्पतिवार को दिल्ली कूच किया। इसे देखते हुए यातायात पुलिस ने सेक्टर-छह उद्योग मार्ग पर वाहनों की आवाजाही आंशिक रूप प्रतिबंधित कर दी गई। किसानों के विरोध मार्च को देखते हुए दिल्ली-नोएडा, चिल्ला बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं, कई किसान नेताओं को उनके आवास पर ही नजर बंद किया गया है। पुलिस रोकने में जुटी है। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर यूपी के किसानों ने दिल्ली-नोएडा चिल्ला बॉर्डर से संसद की ओर मार्च किया।

वहीं, नोएडा और ग्रेनो में आज से धारा-144 लागू कर दी गई है। दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर जाम की स्थिति पैदा हो गई है। नोएडा और दिल्ली में कई मार्गों पर यातायात प्रभावित हो रहा है। जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

डीआइजी, अपर. सीपी (एल एंड ओ), शिवहरि मीना ने कहा, ‘धारा 144 लागू कर दी गई है और सभी सीमाओं को 24 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। सभी सीमाओं पर भारी सुरक्षा तैनाती की गई है। लोगों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए व्यवस्था की गई है। सुरक्षा है।” बढ़ा दिया गया है। हम किसानों से बातचीत कर रहे हैं, सभी वाहनों की जांच की जा रही है।’



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here