Home Breaking News IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट से पहले भारत को झटका, यह बल्लेबाज राजकोट में मैच से हो सकता है बाहर

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट से पहले भारत को झटका, यह बल्लेबाज राजकोट में मैच से हो सकता है बाहर

0
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट से पहले भारत को झटका, यह बल्लेबाज राजकोट में मैच से हो सकता है बाहर

[ad_1]

IND vs ENG 3rd Test Shreyas Iyer an injury doubt for Rajkot Test India vs England

श्रेयस अय्यर
– फोटो : BCCI

विस्तार


भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला 15 फरवरी से राजकोट में खेला जाएगा। हैदराबाद में इंग्लैंड ने पहला मुकाबला जीता था। वहीं, भारत ने विशाखापत्तनम में दूसरा टेस्ट जीत लिया था। सीरीज 1-1 की बराबरी पर है और भारत की नजर अगले मैच में बढ़त लेने पर है। उससे पहले टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है। मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर चोट के कारण तीसरे टेस्ट से बाहर हो सकते हैं। कहा तो यह भी जा रहा है कि पूरी सीरीज में उनका खेलना संदिग्ध है।

पीठ में समस्या के कारण अगले तीन टेस्ट में अय्यर का खेलना मुश्किल है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) ने उनकी फिटनेस को लेकर एक पत्र बीसीसीआई को लिखा है। सीरीज के बाकी तीन टेस्ट मैचों के लिए टीम की घोषणा भी नहीं हो पाई है। कई खिलाड़ियों के चोटिल होने और अनुपलब्ध होने के कारण ऐसा हो रहा है। चयनकर्ताओं की बैठक गुरुवार (आठ फरवरी) को होनी थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब अनुमान लगाया जा रहा है कि शुक्रवार को बैठक होगी और उसके बाद टीम का एलान हो जाएगा।

पिछले साल अय्यर ने कराई थी सर्जरी

अय्यर पिछले 12 महीनों से पीठ की समस्याओं से जूझ रहे हैं। वह पिछले साल भी इस समस्या से परेशान थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर में अहमदाबाद टेस्ट के दौरान उनकी परेशानी बढ़ गई थी। इसके बाद उन्होंने सर्जरी करवाई थी। इस कारण वह काफी समय तक क्रिकेट से दूर रहे थे। उन्होंने एशिया कप से वापसी की थी और विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया था।

अय्यर के अलावा ये खिलाड़ी भी चोटिल

श्रेयस अय्यर के अलावा मोहम्मद शमी, ऋषभ पंत, केएल राहुल और रवींद्र जडेजा जैसे अनुभवी खिलाड़ी पहले ही चोटिल हैं। इनमें से राहुल की वापसी तीसरे टेस्ट से हो सकती है। वहीं, दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली पारिवारिक कारणों से बाहर हैं। उनकी वापसी पर भी संशय है। कहा जा रहा है कि कोहली बाकी मैचों से दूर रह सकते हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here