[ad_1]

गोविंदा-कृष्णा अभिषेक
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अभिनेता और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने एक कार्यक्रम के दौरान अपनी बहन अभिनेत्री आरती सिंह की शादी की पुष्टि कर दी। ‘बिग बॉस 13’ की प्रतिभागी आरती सिंह जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड दीपक चौहान के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। दोनों एक से डेटिंग कर रहे हैं। अब उम्मीद हैं कि वे इस साल अप्रैल या मई में शादी कर सकते हैं। अब इस खबर पर कृष्णा अभिषेक ने मुहर लगा दी है।
जल्द होगी शादी की घोषणा
कृष्णा ने खुलासा किया कि आरती अपने बॉयफ्रेंड दीपक चौहान से शादी करने जा रही हैं। वहीं शादी के बारे में अधिक जानकारी मांगने पर कृष्णा ने संकेत दिया कि बाद में इस बारे में आधिकारिक घोषणा होगी। इसके साथ ही उन्होंने अपने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्हें उम्मीद है कि आरती खर्चों पर नियंत्रण रखेंगी।
गोविंदा भी होंगे शामिल
वहीं कृष्णा और उनके मामा गोविंदा के बीच के रिश्ते से सभी लोग वाकिफ है। उनका रिश्ता खट्टा-मीठा है, कभी प्यार तो कभी तकरार है। कई बार दोनों के बीच मतभेद की खबरें भी सामने आई हैं। ऐसे में कृष्णा ने आरती की शादी की जानकारी देते हुए अपने मामा गोविंदा का भी जिक्र किया। कृष्णा ने इस बात की पुष्टि की है कि बॉलीवुड अभिनेता यानी उनके मामा गोविंदा और उनकी मामी सुनीता भी इस शादी में शामिल होंगे और उन्हें सबसे पहले निमंत्रण मिलेगा।
पहले अतिथि होंगे गोविंदा
कृष्णा ने आरती की शादी के विशेष दिन अपने परिवार को एक करने के बारे में बात की। दरअसल, कृष्णा से इस शादी में गोविंदा के आने के बारे में पूछा गया। उन्होंने कहा, ‘अरे सबसे पहला निमंत्रण उनको जाएगा वह क्या बात कर रहे हो, वे मेरे मामा हैं, हमारे बीच कुछ मतभेद हुए हैं, वह एक अलग मुद्दा है, लेकिन शादी का पहला कार्ड उनके पास जाएगा और वह शादी में जरूर शामिल होंगे।’ पिछले साल कृष्णा ने इंस्टाग्राम पर संकेत दिया था कि वे अपने मामा गोविंदा के साथ अपने मतभेद खत्म करने के लिए तैयार हैं। साथ ही उन्होंने कहा था कि उन्हें गोविंदा से प्रेरणा मिलती है।
Sunny Deol: ‘गदर 3’- बॉर्डर 2 की अफवाहों से तंग आए सनी देओल, अभिनेता को कहनी पड़ी यह बात
[ad_2]
Source link