Home Breaking News Pakistan Election Live: पाकिस्तान आम चुनाव में मतदान के बीच मोबाइल सेवाएं बंद; हिंसा की आशंका की वजह से फैसला

Pakistan Election Live: पाकिस्तान आम चुनाव में मतदान के बीच मोबाइल सेवाएं बंद; हिंसा की आशंका की वजह से फैसला

0
Pakistan Election Live: पाकिस्तान आम चुनाव में मतदान के बीच मोबाइल सेवाएं बंद; हिंसा की आशंका की वजह से फैसला

[ad_1]

09:17 AM, 08-Feb-2024

विदेश मामलों के विशेषज्ञ ने कही यह बात

विदेश मामलों के विशेषज्ञ सुशांत सरीन ने कहा कि पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से हमले हो रहे हैं। बलूचिस्तान में हालात सबसे खराब हैं। बलूच क्षेत्रों के साथ-साथ पश्तून क्षेत्रों में भी हालात ऐसे ही हैं। लोग चुनावों में अपनी पहचान नहीं बताते। ऐसी अटकलें हैं कि ये हमले पाकिस्तानी सेना करा रही है। हो सकता है कि वे खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में चुनाव न चाहते हों। ऐसा माना जा रहा था कि यहां इमरान खान की पीटीआई बेहतर प्रदर्शन कर सकती है। इनमें से कुछ हमलों से यह सुनिश्चित होगा कि मतदान केंद्रों पर मतदान कम हो, जिसका मतलब है कि मतदान सेना की योजना के अनुसार होगा।

09:16 AM, 08-Feb-2024

चुनावों के नतीजे पहले से तय होते हैं: रक्षा विशेषज्ञ

पाकिस्तान में अशांति पर रक्षा विशेषज्ञ कमर आगा ने कहा कि इन चुनावों के नतीजे पहले से तय होते हैं। प्रधानमंत्री कौन होगा से लेकर प्रत्येक पार्टी कितनी सीटें जीतेगी। यदि आप देख रहे हैं कि दो मुख्य उम्मीदवार हैं- पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और बिलावल भुट्टो। एक तरफ नवाज शरीफ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अगर वह गठबंधन में सरकार बनाते हैं, तो वह अपनी बेटी मरियम को आगे बढ़ा सकते हैं। नवाज शरीफ के पाकिस्तानी सेना के साथ संबंध बेहतर हो गए हैं, उनका परिवार वापस आ गया है। उनके अपराधों को माफ कर दिया गया है। खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में लगातार से हिंसा हो रही है। भले ही सेना इन चुनावों का प्रबंधन करती हो, सरकार चला रही हो, लेकिन देश में गंभीर आर्थिक संकट और राजनीतिक अस्थिरता को देखते हुए यह बहुत मुश्किल काम होगा।

09:13 AM, 08-Feb-2024

पाकिस्तान में मोबाइल सेवाएं बंद

पाकिस्तान में मोबाइल सेवाएं को बंद कर दी गईं हैं। मुल्क के आंतरिक मंत्रालय ने बिगड़ती सुरक्षा स्थिति के मद्देनजर देशभर में मोबाइल सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है।

08:43 AM, 08-Feb-2024

संसदीय आम चुनाव जारी

पाकिस्तान में संसदीय आम चुनाव जारी है। मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपना वोट दे रहे हैं।

 

08:43 AM, 08-Feb-2024

6,50,000 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए, 12.85 करोड़ मतदाता

पाकिस्तान निर्वाचन आयोग ने चुनाव कराने के लिए पिछले साल दिसंबर में एक कार्यक्रम जारी किया था और बिगड़ती सुरक्षा स्थिति के बावजूद चुनाव प्रक्रिया को बरकरार रखा था। पाकिस्तान में आम चुनाव के लिए लगभग 6,50,000 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि इस चुनाव में 12.85 करोड़ से अधिक पंजीकृत मतदाता मतदान करेंगे।

08:43 AM, 08-Feb-2024

आतंकी हमलों ने बढ़ाई चिंता

इससे पहले आम चुनाव से एक दिन पहले बुधवार को आतंकी हमले हुए। बलूचिस्तान प्रांत में चुनाव कार्यालयों को निशाना बनाकर किए गए दो बम विस्फोटों में कम से कम 30 लोग मारे गए और 40 से अधिक घायल हो गए।

08:42 AM, 08-Feb-2024

तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के उम्मीदवार निर्दलीय के रूप से चुनाव लड़ रहे

इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के उम्मीदवार निर्दलीय के रूप से चुनाव लड़ रहे हैं, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने उनकी पार्टी को उसके चुनाव चिह्न क्रिकेट ‘बल्ला’ से वंचित करने संबंधी निर्वाचन आयोग के फैसले को बरकरार रखा है।

नवाज के साथ बिलावल भी रेस में

ऐसे में चुनाव में 74 वर्षीय शरीफ की नजर रिकॉर्ड चौथी बार प्रधानमंत्री बनने पर होगी। इस मुकाबले में बिलावल भुट्टो-जरदारी की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) भी शामिल है। बिलावल भुट्टो-जरदारी को पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री पद का चेहरा घोषित किया गया है।

08:40 AM, 08-Feb-2024

Pakistan Election Live: पाकिस्तान आम चुनाव में मतदान के बीच मोबाइल सेवाएं बंद; हिंसा की आशंका की वजह से फैसला

Pakistan General Election 2023 Live Updates in Hindi: पाकिस्तान में आम चुनाव के लिए गुरुवार को मतदान हो रहा है। मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक जारी रहेगा। दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे चल रहे पूर्व पीएम नवाज शरीफ को सेना का समर्थन मिला हुआ है। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान अभी भी जेल में हैं। ऐसे में शरीफ की पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर सकती है।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here