[ad_1]
11:24 AM, 08-Feb-2024
बजट में खास क्या?
- सौर ऊर्जा के लिए राजस्थान में पीएमयू का गठन कर घरों पर 5 लाख से अधिक सोलर यूनिट का गठन किया जाना प्रस्तावित, इससे प्रतिमाह 300 यूनिट तक निशुल्क बिजली मिल सकेगी। बड़े शहरों के लिए 500 इलेक्ट्रिक बसें शुरू की जाएंगी।
- टोंक रोड के साथ सीतापुरा, अंबावाड़ी से होते हुए विद्याधरनगर तक मेट्रो रूट करने के लिए डीपीआर तैयार करवाई जाएगी।
- जल जीवन मिशन में 25 लाख ग्रामीण परिवारों को नल से जल दिया जाएगा। इसके लिए 15 हजार करोड़ रुपये का व्यय प्रस्तावित है।
- पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) के लिए 45 हजार करोड़ रुपए प्रस्तावित।
11:21 AM, 08-Feb-2024
दीया कुमारी ने घोषणा करते हुए कहा कि राजस्थान में सड़कों के निर्माण के लिए स्टेट रोड फंड में 1500 करोड़ रुपए का अतिरिक्त प्रावधान किया गया है। उदय योजना में 62, 400 करोड़ रुपए का ऋण भार टेकओवर किया था। अब पिछली सरकार के कुप्रबंधन के चलते बिजली कंपनियों पर 1 लाख 39 हजार करोड़ रुपए का ऋण भार हो गया है। बिजली कंपनियों के लिए बिजनेस प्लान बनाया जाएगा।
11:20 AM, 08-Feb-2024
11:09 AM, 08-Feb-2024

11:00 AM, 08-Feb-2024
राजस्थान विधानसभा का अंतरिम बजट सत्र कुछ देर में शूरू होगा। इसके लिए मंत्री और विधायकों का विधानसभा में पहुंचना शुरू हो गया है। उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री दीया कुमारी विधानसभा पहुंच गई हैं। सदन में आज 22 साल बाद कोई वित्त मंत्री बजट पेश करेगा।
09:16 AM, 08-Feb-2024
Rajasthan Budget Live: भजनलाल सरकार का अंतरिम बजट, दीया कुमारी बोलीं- पांच लाख से अधिक सोलर यूनिट का गठन होगा
इस अंतरिम बजट को लेकर एक खास बात यह भी है कि 22 साल बाद राजस्थान विधानसभा में कोई वित्त मंत्री (दीया कुमारी) बजट पेश करने जा रहा है। इससे पहले 2003 से प्रदेश के मुख्यमंत्री ही बजट पेश करते आए हैं। ऐसे में अपना पहला अंतरिम बजट पेश करने वाली भजनलाल सरकार आज एक और रिवाज बदलेगी।
अंतरिम बजट में क्या खास हो सकता है
- भजनलाल सरकार चिरंजीवी योजना का नाम बदल सकती है। इसे मुख्यमंत्री आयुष्मान योजना नाम दिया जा सकता है।
- प्रदेश में पेट्रोल-डीजल से वैट कम करने की घोषणा भी हो सकती है। अगर, ऐसा नहीं होता है तो इसे लेकर एक कमेटी भी बनाई जा सकती है।
- कंपनियों और उद्योगों में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने को लेकर एक लिमिट भी तय की जा सकती है।
- मध्यप्रदेश की तरह लखपति दीदी योजना की शुरुआत होने के भी आसार हैं। इसी तरह की कई अन्य योजनाएं और घोषणाओं पर भी जोर दिया जा सकता है।
[ad_2]
Source link