Home Sports माही है यारों का यार… IPL में धोनी के बल्ले पर दिखेगी दोस्ती की ब्रांडिंग

माही है यारों का यार… IPL में धोनी के बल्ले पर दिखेगी दोस्ती की ब्रांडिंग

0
माही है यारों का यार… IPL में धोनी के बल्ले पर दिखेगी दोस्ती की ब्रांडिंग

[ad_1]

शिखा श्रेया/रांची. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी किसी स्टार से कम नहीं हैं, लेकिन उनको यहां तक पहुंचाने में उनके बचपन के दोस्तों का भी बहुत अहम योगदान रहा है. इन्हें ‘महेंद्र सिंह धोनी अनटोल्ड स्टोरी’ फिल्म में भी दिखाया गया है. समय-समय पर धोनी भी अपनी दोस्ती साबित करते रहते हैं. शायद इसलिए उन्हें यारों का यार भी कहते हैं. अब उन्होंने एक और ऐसा काम किया है, जिसके बाद हर तरफ उनकी दोस्ती की चर्चा हो रही है.

दरअसल, आईपीएल 2024 के लिए महेंद्र सिंह धोनी जेसीए स्टेडियम में कड़ी ट्रेनिंग ले रहे हैं. ट्रेनिंग के दौरान सबकी नजर उनके बल्ले पर पड़ी, जो थोड़ी यूनिक था. धोनी के बल्ले पर प्राइम स्पोर्ट्स का स्टिकर लगा हुआ था. इससे पहले उन्होंने ऐसे स्टिकर कभी नहीं लगाए थे. इस नजारे को देखने के बाद सब सोचने लगे कि आखिर यह कौन सा ब्रांड है, जिसका प्रमोशन माही कर रहे हैं, तो पता चला यह ब्रांड धोनी के चाइल्डहुड फ्रेंड का है.

बचपन के दोस्त को सपोर्ट कर रहे हैं माही
धोनी ने यह स्टीकर अपने दोस्त के दुकान का प्रचार करने के लिए लगाया है. इस दोस्त का नाम है परमजीत सिंह. धोनी ने कई बार इंटरव्यू में बताया है कि इस दोस्त की मदद से उन्हें पहली बार करियर में बैट स्पॉन्सर मिला था. साथ ही परमजीत सिंह ने धोनी को क्रिकेट में फाइनेंशली और मोरली भी बहुत सपोर्ट किया था. आज वक्त आने पर धोनी भी अपने दोस्त की मदद अनोखे ढंग से कर रहे हैं.

इसके अलावा सोशल मीडिया में एक और वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें प्राइम स्पोर्ट्स के स्टिकर वाले छोटे-छोटे बैट में माही दनादन सिग्नेचर दिए जा रहे हैं. इस वीडियो पर फैन्स ने भी जमकर अपनी प्रतिक्रिया दी. बता दें कि परमजीत सिंह का प्राइम स्पोर्ट्स दुकान रांची के सुजाता चौक के समीप स्थित है. जहां पर बल्ले से लेकर स्पोर्ट्स से जुड़ी हर एक चीज की बिक्री की जाती है.

फैंस दे रहे जबरदस्त प्रतिक्रिया
वीडियो वायरल होने के बाद महेंद्र सिंह धोनी के फैंस भी जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक ने लिखा इसे कहते हैं दोस्ती निभाना. आज स्टार होने के बाद भी धोनी ने अपनी बचपन की दोस्ती को कायम रखा. एक अन्य प्रदीप नाम के फैन ने लिखा- इसलिए धोनी को यारों का यार कहा जाता है. सादगी का जीता जागता नमूना हैं माही.

Tags: Dhoni Fan, Jharkhand news, Latest hindi news, Local18, Ms dhoni, Ranchi news

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here