[ad_1]
David Warner Record: ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का पहला टी20 मैच हुआ. वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया को बल्लेबाजी का न्योता दिया. ऑस्ट्रलिया के ओपनर बल्लेबाज डेविड वॉर्नर जैसे ही बल्लेबाजी करने मैदान में आए उन्होंने अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड कर लिया. वह विराट कोहली और रॉस टेलर के एलीट क्लब में शामिल हो गए. वॉर्नर ने इस मैच में 36 गेंदों का सामना करते हुए 70 रन की तूफानी पारी खेली. इस पारी में 12 चौके और 1 छक्का शामिल रहा.
इस स्पेशल क्लब में शामिल हुए वॉर्नर
वॉर्नर के टी20 इंटरनेशनल करियर का यह 100वां मैच था. वह इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 100 या इससे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए. विराट कोहली और न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज रॉस टेलर के बाद वॉर्नर दुनिया के ऐसे तीसरे क्रिकेटर हैं, जिन्होंने तीनों फॉर्मेट में 100 या इससे ज्यादा मैच खेले हैं. बता दें कि रॉस टेलर ने 112 टेस्ट, 236 ODI और 102 T20I मैच खेले थे. वहीं, भारतीय स्टार कोहली 113 टेस्ट, 292 ODI और 117 T20I अब तक खेल चुके हैं. वॉर्नर ने112 टेस्ट, 161 ODI और 100 T20I मैच खेले हैं.
[ad_2]
Source link