[ad_1]
11:30 AM, 09-Feb-2024
बजट से पहले श्रीराम का आशीर्वाद लेंगे वित्त मंत्री
वित्त मंत्री ओपी चौधरी बजट पेश करने के लिए घर से रायपुर के श्रीराम मंदिर के लिए रवाना हो गए हैं। वित्त मंत्री बजट पेश करने से पहले पहले प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद लेंगे।
11:24 AM, 09-Feb-2024
बजट में ये हो सकते हैं एलान
श्रद्धालुओं के लिए रामलला तीर्थ योजना
तेंदूपत्ता मजदूरों के लिए चरण पादुका (रमन सरकार की पूर्व योजना)
किसानों के लिए धान की अंतर राशि की घोषणा
पीएम आवास योजना के तहत गरीबों को 18 लाख मकान देने का टारगेट
हाफ बिजली बिल योजना
हर घर तक नल जल योजना
यूपीएससी की तर्ज पर प्रतियोगी परीक्षाएं
एजुकेशन, स्किल डेवलपमेंट, टेक्निकल एजुकेशन पर फोकस
पुलिस वेलफेयर पर फोकस
महिलाओं के लिए निगरानी पोर्टल
11:19 AM, 09-Feb-2024
‘यह बड़ी जिम्मेदारी है’
वित्त मंत्री ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि उनके बड़े-बड़े नेताओं को प्रत्याशी बनाने की कोशिश की जा रही, लेकिन वो तैयार नहीं हो रहे। मोदी के प्रति लोगो का अगाध प्रेम है। उनके नेतृत्व पर छत्तीसगढ़ की जनता फिर से मुहर लगाएगी। बतौर वित्तमंत्री बजट पेश करने के सवाल पर वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि मेरे लिए यह बड़ी जिम्मेदारी है मेरी पार्टी और मुख्यमंत्री ने जो विश्वास जताया है। उसे मैं वित्तीय व्यवस्था और गवर्नेंस के माध्यम से आने वाले एक डेढ़ साल में बड़े सुधार के रूप में प्रस्तुत करूंगा।
10:46 AM, 09-Feb-2024
भूपेश बघेल पर बरसे वित्त मंत्री चौधरी
वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार ने माफिया राज चलाकर दिवालियापन के कगार पर ला दिया था, उस चुनौतियों के बीच भी हमारी सरकार ऐतिहासिक बजट पेश करेगी। यह छत्तीसगढ़ को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने वाला बजट होगा। पूर्व की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भूपेश राज में जो भ्रष्टाचार हुआ है, उससे छत्तीसगढ़ का खजाना खाली हो गया है। हम इन विषम परिस्थितियों के बीच गुड गवर्नेंस स्थापित करके प्रदेश की वित्तीय व्यवस्था को सुप्रबंधन की ओर ले जाएंगे। आगामी दिनों में विकास और सुशासन का मॉडल स्थापित होगा।
10:34 AM, 09-Feb-2024
‘ऐतिहासिक और छत्तीसगढ़ को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने वाला होगा बजट’
बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री चौधरी ने गुरुवार मीडिया से चर्चा में कहा कि इस बजट में छत्तीसगढ़ के विकास की एक मजबूत नींव रखी जाएगी। जनता जनार्दन की आशा, उम्मीदों और आकांक्षाओं पर खरा उतरने के लिए सरकार तैयार है। जनता का लाभ सर्वोपरि है। जनहित में हम कई बड़े कार्यों को लेकर जनता के सामने उतरेंगे। साय सरकार का पहला बजट ऐतिहासिक और छत्तीसगढ़ को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने वाला रहेगा।
10:14 AM, 09-Feb-2024
Chhattisgarh Budget 2024 Live: आज खुलेगा साय सरकार के पहले बजट का पिटारा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी करेंगे पेश
छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव सरकार आज अपना पहला बजट पेश करेगी। वित्त मंत्री ओपी चौधरी दोपहर 12.30 बजे सदन में बजट पेश करेंगे। इससे पहले कांग्रेस सरकार में पूर्व सीएम भूपेश बघेल और भाजपा सरकार में पूर्व सीएम रमन सिंह बजट पेश किए थे। पिछली बार भूपेश सरकार ने 1 लाख 21 हजार 500 करोड़ का बजट पेश किया था। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार का बजट उससे बड़ा ही होगा।
[ad_2]
Source link