[ad_1]

गेट 2024 परीक्षा
– फोटो : Amar Ujala Graphics
विस्तार
GATE 2024: गेट परीक्षा के ऐसे अभ्यर्थी जिन्हें परीक्षा केंद्र हलद्वानी में आवंटित किया गया था, उनके लिए एक जरूरी खबर है। दरअसल, भारतीय विज्ञान संस्थान बेंगलुरु ने उन उम्मीदवारों का केन्द्र बरेली कर दिया है, जिन्हें पहले परीक्षा केंद्र हलद्वानी में आवंटित किया गया था। यह घोषणा ऐसे समय में की गई है जब मदरसा विध्वंस को लेकर हुई हिंसा में दो लोगों की मौत के बाद उत्तराखंड शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है।
GATE 2024 परीक्षा के दूसरे सप्ताह की परीक्षा 10 और 11 फरवरी को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर होने वाली है। उम्मीदवारों ने GATE 2024 फरवरी 10 परीक्षा पर अपडेट के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है और पूछा है कि “क्या इसे स्थगित कर दिया गया है?”
एक अभ्यर्थी एक्स (पहले ट्वीटर) पर पूछा “क्षेत्र में चल रहे कर्फ्यू की स्थिति को ध्यान में रखते हुए, कल (10 फरवरी, 2024) को हलद्वानी में आयोजित होने वाली गेट परीक्षा की स्थिति क्या है? क्या इसे स्थगित कर दिया जाएगा या योजना के अनुसार आगे बढ़ाया जाएगा? कृपया हमें इस बारे में आधिकारिक जानकारी प्रदान करें।”
प्रश्न का उत्तर देते हुए, GATE अधिकारियों ने कहा कि वह संबंधित अधिकारियों के साथ काम कर रहे हैं और शीघ्र ही योजना के बारे में बताएंगे।
Please note:https://t.co/qBraqxPQXW
— GATE 2024 (@GATE24_Official) February 9, 2024
इसके बाद गेट के आधिकारिक एक्स हैंडल से एक पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी गई कि, हल्द्वानी केन्द्र के सभी अभ्यर्थियों को बरेली में केन्द्र आवंटित किया गया है।
[ad_2]
Source link