Home Breaking News Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी; सेंसेक्स 100 अंक चढ़ा, निफ्टी 21700 के करीब

Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी; सेंसेक्स 100 अंक चढ़ा, निफ्टी 21700 के करीब

0
Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी; सेंसेक्स 100 अंक चढ़ा, निफ्टी 21700 के करीब

[ad_1]

Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates

शेयर बाजार
– फोटो : pixabay

विस्तार


घरेलू बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव दिखा। सपाट शुरुआत के बाद बाजार में तेजी आई पर फिर बिकवाली शुरू हो गई। सपाट शुरुआत के बाद 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 122.61 अंक चढ़कर 71,551.04 अंक पर पहुंच गया। निफ्टी 45.45 अंक बढ़कर 21,763.40 अंक पर रहा। सुबह 10 बजकर 12 मिनट पर सेंसेक्स 99.81 (0.13%) अंकों की बढ़त के साथ 71,530.12 के स्तर पर जबकि निफ्टी 14.35 (0.07%) अंकों की बढ़त के साथ 21,732.30 के लेवल पर कारोबार करता दिखा।

सेंसेक्स की कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, विप्रो, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और टेक महिंद्रा के शेयर में सबसे अधिक तेजी आई। भारती एयरटेल, मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों को नुकसान हुआ।

अन्य एशियाई बाजारों में जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहे, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहा। अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 4,933.78 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here