Home Sports Team India: रोहित को धोनी का मंत्र अपनाना चाहिए, दिग्गज ने हिटमैन को लेकर क्यों कहा ऐसा?

Team India: रोहित को धोनी का मंत्र अपनाना चाहिए, दिग्गज ने हिटमैन को लेकर क्यों कहा ऐसा?

0
Team India: रोहित को धोनी का मंत्र अपनाना चाहिए, दिग्गज ने हिटमैन को लेकर क्यों कहा ऐसा?

[ad_1]

Sanjay Manjrekar Statement: इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में भारतीय कप्तान कप्तान रोहित शर्मा उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. उन्होंने चार पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं बनाया है. वह सीरीज के पहले टेस्ट मैच में बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में आउट हो गए थे. शर्मा को दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में जेम्स एंडरसन ने आउट किया. रोहित को लेकर भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने बयान दिया है. मांजरेकर का मानना है कि रोहति को धोनी का मंत्र अपनाना चाहिए.

मांजरेकर ने दिया बयान 

पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कहा, ‘मुझे आश्चर्य है कि क्या रोहित शर्मा एक लीडर के रूप में प्रभाव डालने की कोशिश में बहुत ज्यादा व्यस्त हो रहे हैं. पहले रोहित शर्मा को बल्लेबाज बनना होगा और फिर कप्तान, क्योंकि जब आप कप्तान होते हैं, तो ज्यादातर चीजें आपके कंट्रोल से बाहर होती हैं.’

‘धोनी का मंत्र अपनाना होगा’

भारत के इस पूर्व बल्लेबाज ने आगे कहा कि रोहित को शायद क्रिकेट में एमएस धोनी के मंत्र का पालन करना चाहिए, जहां पूर्व भारतीय कप्तान परिणाम के लिए जल्दबाजी करने के बजाय प्रोसेस पर भरोसा करते थे. मांजरेकर ने कहा, ‘कोशिश करें और सही चीजें करें और एमएस धोनी के शब्दों का पालन करें. आप प्रोसेस करते हैं और चीजों के होने का इंतजार करते हैं, लेकिन बल्लेबाजी एक ऐसी चीज है जो उनके कण्ट्रोल में है.’

रोहित की पुरानी फॉर्म में आना होगा

मांजरेकर ने कहा, ‘अगर रोहित शर्मा कुछ साल पहले के लिए रोहित शर्मा बन जाते, खासकर वह जो हमने इंग्लैंड में उस पूरी सीरीज में देखा था, तो यह बहुत अच्छा होगा. वह रोहित शर्मा जो हमने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज के पहले टेस्ट मैच में देखा था. वह वही हैं.’ मांजरेकर ने आगे कहा, ‘उन्हें पीछे जाना होगा, जहां वह एक ऐसे बल्लेबाज की तरह दिखते थे जो टेस्ट मैचों में सर्वोच्च दिखता था. हम चाहते हैं कि रोहित शर्मा रन बनाएं.’ बता दें कि भारत-इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच 15 फरवरी से राजकोट में शुरू होगा.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here