[ad_1]

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया
– फोटो : अमर उजाला
Movie Review
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया
कलाकार
शाहिद कपूर
,
कृति सेनन
,
धर्मेंद्र
,
डिंपल कपाड़िया
,
राजेश कुमार
,
राकेश बेदी
,
अनुभा फतेहपुरिया
और
जान्हवी कपूर, आदि
लेखक
अमित जोशी
और
आराधना शाह
निर्देशक
अमित जोशी
और
आराधना शाह
निर्माता
दिनेश विजन
,
ज्योति देशपांडे
और
लक्ष्मण उतेकर
रिलीज
9 फरवरी 2024
इन दिनों अक्सर ऐसी खबरें पढ़ने को मिल ही जाती हैं कि मोबाइल छीनने पर बच्चे किस तरह जिद करने लगते हैं, कोई खाना नहीं खाता है तो कोई अपना सिर दीवार पर पटकने लगता है! कुछ बड़े बच्चों की भी खबरें आती रहती हैं जिन्हें मोबाइल पर रात में चैट से मना करने या वीडियो गेम खेलने से मना करने वे हिंसक हो जाते हैं और इंटरनेट के रिश्तों के आगे खून के रिश्ते भूल जाते हैं। ये सच है कि तकनीक और खासतौर से कृत्रिम मेधा (एआई) ने मानव जीवन पर असर डालना शुरू कर दिया है। लंबे समय से विकसित की जा तकनीक रोबोट का घरेलू और कारोबारी कामों में मदद के लिए इस्तेमाल होने भी लगा है लेकिन क्या हो अगर कोई 42 साल का बच्चा एक ऐसी रोबोट पर मोहित हो जाए जिसे उसकी मौसी ने घरेलू कामकाज में मदद के लिए तैयार किया है। विचार अच्छा है, इंसानी कौशल से तैयार मशीनों की कृत्रिम मेधा कैसी तबाही लाती है, ये कहानियां हम हॉलीवुड की फिल्मों में खूब देख चुके हैं। अब बारी हिंदी सिनेमा की। ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ एक अद्भुत विचार है, इस विचार पर फिल्म कैसी बनी है, आइए जानते हैं!
[ad_2]
Source link