Home Sports Virat Kohli पर खुलासा कर बुरे फंसे डिविलियर्स, अपने ही बयान से पलटे; कहा, बड़ी गलती हुई

Virat Kohli पर खुलासा कर बुरे फंसे डिविलियर्स, अपने ही बयान से पलटे; कहा, बड़ी गलती हुई

0
Virat Kohli पर खुलासा कर बुरे फंसे डिविलियर्स, अपने ही बयान से पलटे; कहा, बड़ी गलती हुई

[ad_1]

AB De Villiers Statement: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने हाल ही में बड़ा दावा करते हुए बताया था कि भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा दूसरी बार पैरेंट्स बनने वाले हैं. विराट कोहली के मित्र एबी डिविलियर्स ने यूट्यूब शो पर खुलासा किया था कि भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच नहीं खेल पा रहे हैं. हालांकि अब एबी डिविलियर्स अपने बयान से पलट गए हैं. 

अपने ही बयान से पलटे एबी डिविलियर्स

एबी डिविलियर्स ने अपना लेटेस्ट बयान जारी करते हुए माफी मांगी है. एबी डिविलियर्स ने अपने बयान में साफ किया है कि उन्होंने विराट कोहली को लेकर जो खबर दी थी, वह गलत थी और वह इसके लिए माफी मांगते हैं. एबी डिविलियर्स के मुताबिक विराट कोहली की प्राइवेसी को लीक करना उनकी सबसे बड़ी गलती थी. एबी डिविलियर्स ने कहा, ‘विराट कोहली एक फैमिली इमरजेंसी के कारण क्रिकेट से दूर हैं. किसी को नहीं पता कि वे इस समय कहां हैं. मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई, मैंने जो जानकारी दी, वह गलत थी. विराट के जितने भी फैंस है, वे उनके लिए विश करें.  विराट का ब्रेक लेने का जो भी कारण हो उम्मीद करता हूं कि वह और मजबूत होकर वापसी करेंगे.’

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here