[ad_1]

दो वर्गों में मारपीट
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हल्द्वानी, बरेली के बाद अब कानपुर में असामाजिक तत्वों ने उपद्रव मचाया। मामले की गंभीरता के मद्देनजर कानपुर पुलिस सतर्क है। रावतपुर इलाके में शुक्रवार को दो वर्गों में मारपीट के मामले में पुलिस ने एक नामजद और 60 अन्य के खिलाफ बलवा, गाली गलौज और मारपीट के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस कमिश्नर ने घटनास्थल पर फोर्स तैनात कर दिया है।
रावतपुर आनंदनगर निवासी सतीश मिश्रा ने दी तहरीर में बताया कि भल्लड़ जबरन इधर से अपना दरवाजा खोले हुए है। रोज दक्षिणेश्वर मंदिर में आरती के समय धक्का मारकर निकलता है। गुरुवार शाम मंदिर में आरती करते समय वह धक्का देकर चला गया था। जुमे की नमाज के बाद भल्लड़ के साथ 50 से 60 लोग आए और उनके साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट की। ये भीड़ धार्मिक स्थल से होकर आई थी।
डीसीपी विजय ढुल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर भल्लड़ को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश सीसीटीवी फुटेज की मदद से की जा रही है। उन्होंने चेताया कि अगर किसी ने भी माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज सख्त कार्रवाई की जाएगी।
[ad_2]
Source link