[ad_1]
हाइलाइट्स
विराट कोहली निजी कारणों की वजह से पूरी सीरीज से हुए बाहर
बिहार के तेज गेंदबाज आकाशदीप को पहली बार टीम में एंट्री मिली है
आकाशदीप ने इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था
नई दिल्ली. बीसीसीआई ने इंग्लैंड के खिलाफ जारी 5 मैचों की सीरीज के आखिरी तीन टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. विराट कोहली पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं जबकि रवींद्र जडेजा और केएल राहुल की टीम में वापसी हुई है. बिहार के तेज गेंदबाज आकाशदीप को पहली बार टीम में मौका मिला है. जडेजा और राहुल को बेशक टीम में शामिल किया गया है लेकिन उनकी प्लेइंग इलेवन में एंट्री फिटनेस के आधार पर होगी. विराट कोहली सीरीज के शुरुआती दो टेस्ट मैचों में भी नहीं खेल पाए थे.
बीसीसीआई (BCCI) ने बयान जारी कर कहा है कि विराट कोहली (Virat Kohli) निजी कारणों की वजह से इंग्लैंड (IND vs ENG) के खिलाफ बाकी बचे तीन टेस्ट मैच का भी हिस्सा नहीं होंगे. भारतीय बोर्ड उनके इस फैसले का पूरी तरह से रिस्पेक्ट करता है. इसके अलावा रवींद्र जडेजा और केएल राहुल के खेलने पर फैसला मेडिकल टीम की ओर से फिटनेस का आकलन करने के बाद ही लिया जाएगा. मिडिल ऑर्डर बैटर श्रेयस अय्यर भी टीम से बाहर हो गए हैं. विशाखापत्तन टेस्ट मैच के बाद श्रेयस ने पीठ में जकड़न और ग्रोइन में दर्द की शिकायत की थी.
IND vs ENG Test Series: विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ पूरी सीरीज से बाहर: रिपोर्ट
भारतीय टेस्ट टीम इस प्रकार है: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उप कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुबमन गिल, केएल राहुल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, आकाश दीप.
.
Tags: IND vs ENG, India Vs England, KL Rahul, Ravindra jadeja, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : February 10, 2024, 11:16 IST
[ad_2]
Source link