Home Sports चयनकर्ताओं ने नहीं दिया इंग्लैंड सीरीज में मौका, उमेश यादव का आया रिएक्शन

चयनकर्ताओं ने नहीं दिया इंग्लैंड सीरीज में मौका, उमेश यादव का आया रिएक्शन

0
चयनकर्ताओं ने नहीं दिया इंग्लैंड सीरीज में मौका, उमेश यादव का आया रिएक्शन

[ad_1]

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज उमेश यादव काफी वक्त से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. इंग्लैंड के खिलाफ चुनी गई 5 मैचों की सीरीज के आखिरी तीन मुकाबलों के लिए चयनकर्ताओं ने टीम का ऐलान किया. घरेलू क्रिकेट में जमकर विकेट चटकाने वाले इस अनुभवी गेंदबाज को अपनी वापसी की उम्मीद थी. टीम में जगह ना मिलने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना मैसेज छोड़ा.

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की सीरीज के दो मुकाबले खेले जा चुके हैं. हैदराबाद में खेला गया पहला मैच मेहमान टीम ने जीता तो भारत ने विशाखापत्तनम टेस्ट में जीत दर्ज करते हुए बराबरी हासिल की. सीरीज का तीसरा मैच 15 फरवरी से खेला जाना है. आखिरी तीन मुकाबलों के लिए भारतीय टीम का ऐलान शनिवार 10 फरवरी को किया गया. इस टीम में पहली बार गेंदबाद आकाश दीप को जगह मिली लेकिन अनुभवी उमेश यादव को चयनकर्ताओं ने मौका नहीं दिया.

3 मैच में उमेश ने झटके 18 विकेट
रणजी ट्रॉफी के नए सीजन में खेलने उतरे उमेश यादव ने विदर्भ के लिए बेहद शानदार प्रदर्शन किया है. इस वक्त वह अपनी टीम की तरफ से चौथा मुकाबले खेल रहे हैं और उनके नाम कुल 19 विकेट हो चुके हैं. पिछले तीन मुकाबलों की बात करें तो उन्होंने 18 विकेट झटके थे. सर्विसेज, सौराष्ट्र और झारखंड के खिलाफ उमेश ने यह विकेट चटकाए.

सोशल मीडिया पर मैसेज
टीम सलेक्शन के बाद उमेश यादव ने इंस्टाग्राम स्टोरी में कुछ ऐसा लिखा जिसे उनके चयन ना होने से जोड़कर देखा जा रहा है. इस अनुभवी तेज गेंदबाज ने दोपहर में इंग्लैंड के खिलाफ चुनी गई तीन मैचों की टीम के बाद अपनी स्टोरी लगाई थी. इस स्टोरी में लिखा था. किताबों पर धूल जमने से कहानियां खत्म नहीं होती.

Tags: India Vs England, Umesh yadav

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here